बैतूल अपडेट

Betul Crime News : गली में व्यापारी को दबोचकर 50 हजार लूटे, अपराधियों के हौसले बुलंद

Betul Crime News : बैतूल। शहर में कानून व्यवस्था का खौफ अपराधियों में जरा भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसका उदाहरण बीते रविवार की रात 9.30 बजे के करीब सदर क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ पचास हजार की लूट है।

लूट के बाद लुटेरे फरार हो गए। व्यापारी बाजार से वसूली कर वापस अपनी दुकान लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

पीड़ित व्यापारी मुकेश जजलानी ने बताया कि सदर क्षेत्र में उनका किराने का व्यवसाय है। रविवार को वे बाजार से वसूली कर अपनी दुकान वापस लौट रहे थे। उसी बीच सदर ओवर ब्रिज के कॉर्नर पर स्थित संकरी गली में दो युवकों ने उन्हें दबोच लिया।

एक ने गर्दन पकड़ी, दूसरे ने बैग छीना

एक युवक ने उनकी गर्दन पकड़ ली और दूसरे युवक ने उनके हाथ मे रखा बैग छीन लिया। जब तक वे कुछ सोच समझ पाते, तब तक युवक बैग छीनकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बैग में लगभग 50 हजार रुपए की रकम रखी हुई थी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हरकत (Betul Crime News)

व्यापारी से हुई 50 हजार रुपए की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। व्यापारी से पूछताछ करने के बाद सीसी टीवी कैमरे भी देखे गए। लूट की घटना का पूरा घटना क्रम कैमरे में कैद हुआ है।

व्यापारी ने की पकड़ने की कोशिश (Betul Crime News)

कैमरे में दिख रहा है कि एक युवक बैग छीनकर भाग रहा है। व्यापारी उसे पकड़ने की कोशिश भी कर रहा है, लेकिन युवक फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button