Rewa Delhi Flight: अब मप्र के इस शहर से भी दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट, 10 को मिलेगी सौगात
Rewa Delhi Flight: मध्यप्रदेश का एक और शहर जल्द ही उस लिस्ट में जुड़ने वाला है जहां से न केवल हवाई सेवा उपलब्ध है बल्कि दिल्ली के लिए सीधी उड़ान भी मिल सकेगी। यह शहर है विंध्य क्षेत्र का रीवा शहर। विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिये हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
रीवा से दिल्ली के लिये वायु सेवा 10 नवम्बर से शुरू हो जाएगी। रीवा एयरपोर्ट से एलायंस एयर का 72 सीटर एटीआर विमान दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इस उड़ान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
डिप्टी सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का शुरू होना केवल एक आधारभूत संरचना नहीं है, बल्कि इससे विन्ध्य क्षेत्र के विकास की नई राह खुलेगी। हवाई सुविधा बढ़ने से आर्थिक मजबूती आएगी और पर्यटन तथा औद्योगिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा।
अन्य राज्यों को भी मिल सकेगा लाभ
इस सेवा का लाभ आसपास के जिलों के साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को इंदौर से देश के अन्य शहरों तक वायुयान की कनेक्टिविटी आसानी से मिल सकेगी।
रीवा-दिल्ली फ्लाइट का यह शेड्यूल
एलायंस एयर के प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल और यशवर्धन सिंह ने जानकारी दी कि 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रीवा से दिल्ली के लिए पहला विमान उड़ान भरेगा। इसके बाद 11 नवम्बर से सप्ताह में तीन दिन नियमित उड़ान संचालन होगा।
बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद
बैठक में रीवा संभाग के आयुक्त बी.एस. जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर प्रतिभा पाल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- यह भी पढ़ें : MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, रात का पारा 11 डिग्री पर; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
- यह भी पढ़ें : MP MSME Support Scheme: एमपी के युवाओं को बड़ा मौका: 50 लाख से 2 करोड़ तक सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



