Collector Nirikshan: कलेक्टर को जानकारी नहीं दे पाए प्राचार्य, जारी होगा शोकॉज नोटिस, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Collector Nirikshan : Principal could not give information to collector, will issue condolence notice, heard problems of villagers
Collector Nirikshan: (बैतूल)। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को बैतूल विकासखंड के ग्राम राठीपुर एवं खंडारा का भ्रमण किया। इस दौरान राठीपुर में पेयजल योजना, मतदान केन्द्र, स्कूल व आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। खंडारा में स्कूल एवं कम्प्यूटर लैब भी देखे।
ग्राम राठीपुर में भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने यहां जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नल जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने नल जल योजना के लिए निर्मित पानी की टंकी देखी। साथ ही नियमित जल कर वसूली के स्वसहायता समूह को निर्देश दिए। यहां माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान आठवीं की पूरक परीक्षा में विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी ली। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था के संबंध में भी पूछताछ की। स्कूल में स्थित मतदान केन्द्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया एवं ईपी रेसियो व जेंडर रेसियो की जानकारी ली। आंगनवाड़ी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहां पोषण वाटिका देखी। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
ग्राम खंडारा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित आईसीटी कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण (Collector Nirikshan) किया। लैब में अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर रखने, इंटरनेट कनेक्शन जुड़वाने व इन्वर्टर दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। यहां हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य से 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए पूरक परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के नियमित संचालन के निर्देश दिए।
प्राचार्य द्वारा कलेक्टर द्वारा चाही गई जानकारी पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर उनको कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं एवं उनके समय सीमा में निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।



