Betul Forest News : चेकिंग होते देख वाहन छोड़ कर भागा चालक, मिला अवैध सागौन का जखीरा

Betul Forest News : बैतूल। वन विभाग द्वारा दक्षिण बैतूल (सामान्य) वनमण्डल अंतर्गत 27 फरवरी को वनमंडलाधिकारी विजयानन्तम टीआर (आईएफएस) के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सांवलमेंढा (सामान्य) के निर्देशन में परिक्षेत्र के जनोना बेरियर पर वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान प्रात: 05.30 बजे ग्राम धाबा की ओर से अशोक लिलेण्ड मॉडल आरएफएल, वाहन क्रमांक एमएच-40/सीडी-8269 बेरियर के समीप आया। चेकिंग होते हुए देखकर वाहन चालक चेकिंग के पूर्व ही गाड़ी खड़ी कर जंगल की ओर भाग गया।
गंभीरता से की गई जांच (Betul Forest News)
चालक के गाड़ी छोड़कर भागने से संदेह की स्थिति में वाहन की गंभीरता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहन में अवैध सागौन चरपट भरे हुये पाये गये। बेरियर स्टाफ द्वारा तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी सांवलमेंढा (सामान्य) मानसिंह परते को सूचित कर मौके से वाहन को चरपट सहित जप्त किया गया।
- यह भी पढ़ें : DA Hike Calculation: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! इस महीने बदल जाएगा महंगाई भत्ते का ये ‘फॉर्मूला’? शुरू होगी नई गणना
92 हजार से ज्यादा है कीमत (Betul Forest News)
इसके बाद वाहन वन परिक्षेत्र कार्यालय सांवलमेंढा (केम्पस) लाया गया। जप्त वनोपज का मापजोख किया गया। जिसमें अवैध सागौन चरपट 11 नग-1.331 घनमीटर एवं सागौन लट्टे 02 नग 0.166 कुल 13 नग 1.497 घनमीटर थे। जिसका अनुमानित मूल्य राशि रुपये 92482 आंका गया है।
- यह भी पढ़ें : Best Courses After 12th Class : 12वीं के बाद कॉलेज के साथ करें ये कोर्सेस, लाखों में होगी कमाई….
अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज (Betul Forest News)
अज्ञात आरोपी के विरूद्ध विधिवत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की तलाश जारी है। कार्यवाही में देवीराम उईके वनपाल परिक्षेत्र सहायक धावा, अंकित नाड़ेकर, रमेश कवड़े वनपाल प्रभारी चेकिंग बेरियर जनोना एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा।
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes : पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो, ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म? पत्नी….
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




