Roti ke upay: हमारे हिंदू धर्म में धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं का विशेष महत्व है। कई कार्य ऐसे हैं जो कि इन मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार ही किए जाते हैं। आज भी अधिकांश परिवार इन मान्यताओं का पूरी शिद्दत के साथ पालन करते हैं। हमारे धार्मिक शास्त्रों और इन धार्मिक मान्यताओं में जीवन के हर पल से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई है। इनमें भोजन भी शामिल है।
यह बात सौ फीसदी सही है कि कोई भी व्यक्ति जीवन भर इसलिए जी तोड़ मेहनत करता है ताकि अपना और अपने परिजनों को भरपेट भोजन मुहैया करा सके। भोजन से ही हमें जीवन जीने के लिए ऊर्जा मिलती है। यही कारण है कि भोजन पकाने से लेकर खाने तक के लिए कुछ विशेष बातों का ख्याल रखने की सलाह इन मान्यताओं में दी गई है। (Roti ke upay)
रोटी बदल सकती किस्मत भी (Roti ke upay)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हमारे रसोई घर में बनने वाली रोटी सिर्फ हमारा पेट भरने का काम ही नहीं करती है, बल्कि यह रोटी हमारी किस्मत भी बदल सकती है। रोटी से जुड़े कई उपाय हमारी धार्मिक मान्यताओं में बताए गए हैं। यह उपाय घर में खुशहाली भी बनाए रखते हैं और कभी घर में धन की कमी नहीं होने देते हैं। (Roti ke upay)

गौमाता की पूजा से पापों से मुक्ति (Roti ke upay)
हिंदू धर्म में गौमाता या गाय का महत्व बेहद महत्वपूर्ण है। गौमाता की सेवा या पूजा करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद बैकुंठ में स्थान मिलता है। इसलिए ऋषि-मुनि और राजा महाराजा गौपालन और गौसेवा करते थे। गौदान को महादान माना गया है। आज हर किसी के लिए गाय पालना संभव नहीं है। ऐसे में धर्म शास्त्रों में बताया गया रोटी और गाय से जुड़ा यह उपाय कोई भी कर सकता है।
- Read Also: Kathal ka aata : शुगर का नामोनिशान मिटा देगा सब्जी से बना ये आटा, एक बार खाओगे तो बार-बार मंगवाओंगे
पहली रोटी गाय को खिलाएं (Roti ke upay)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोज पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए। इससे सारे देवी-देवता प्रसन्न होकर कृपा करते हैं। माना जाता है कि जहां पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है वहां हमेशाव खूब धन-दौलत और समृद्धि बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और अपार सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

आखरी रोटी श्वान को देना चाहिए (Roti ke upay)
ज्योतिष में श्वान या कुत्ते का संबंध शनि और राहु से जोड़ा गया है। कहा गया है कि आखरी रोटी श्वान को देने से कुंडली के दोष दूर होते हैं। कुंडली में शनि दोष हो या राहु-केतु दोष हो तो रात को आखरी में बनाई जाने वाली रोटी श्वान को खिलाएं। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। इसके अलावा कौए या पक्षियों को भोजन देने से भी कई संकटों से बचाव होता है। (Roti ke upay)

रोटी के यह उपाय भी चमत्कारिक (Roti ke upay)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंडली में राहु की स्थिति खराब हो या राहु दोष हो तो ताजी या बासी रोटी पर सरसो का तेल लगाकर काले कुत्ते को 15 दिन लगातार खिलाने से राहु दोष दूर होता है।
- कुंडली में पितृ दोष हो तो अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाएं। अब रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिलाएं। इससे पितृ दोष कटता है।
- घर में अक्सर क्लेश या लड़ाई झगड़े का माहौल रहता है तो खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकाले। ऐसा करने से परिवार का माहौल ठीक रहता है।
- आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो रोटी में शक्कर डालकर चींटियों को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक मुसीबतों से निजात मिलती है।
- ग्रह दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तीन तरह की कच्ची दाल रोटी में रख कर इसे गौमाता को खिलाएं। इससे ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
- मछलियों को रोटी के टुकड़े खिलाने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती और घर में सुख-समृद्धि आती है। (Roti ke upay)
(नोट: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। बैतूल अपडेट इनमें से किसी दावें की पुष्टि नहीं करता और न यह दावा करता है कि ऐसा करने से सब कुछ होगा ही।)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com