Farmer Success Story: रेशम पालन से नर्मदापुरम की विनीता बनीं लखपति
Farmer Success Story: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के विकासखण्ड बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम तिन्दवाड़ा की श्रीमती विनीता बाई पति कौशिक पटेल ने मध्यप्रदेश शासन की स्वावलंबन योजना के माध्यम से रेशम कीट पालन को अपनाकर आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। रेशम उत्पादन से वे लखपति बन गई हैं।
विनीता बाई मूलत: ग्राम चिल्लोद की निवासी हैं, जो तहसील बनखेड़ी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अत्यंत साधारण आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रहीं विनीता बाई को शासकीय रेशम केन्द्र तिन्दवाड़ा में भोगाधिकार योजनांतर्गत 1 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी।

आय का नहीं था नियमित साधन (Farmer Success Story)
इससे पूर्व उनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं था, और उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मध्यप्रदेश सरकार की स्वावलंबन योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी।
कृमि पालन का शुरू किया काम (Farmer Success Story)
उन्होंने योजना का लाभ उठाते हुए रेशम कृमिपालन का कार्य शुरू किया। प्रारंभ में प्रशिक्षण और विभागीय सहयोग से शुरुआत करने वाली विनीता बाई ने अब यह कार्य नियमित रूप से करना प्रारंभ कर दिया है और वर्ष 2024-25 में मात्र 1 एकड़ भूमि से 1,03,802 रुपये की आय अर्जित की है।

तकनीकी जानकारी से बनीं सशक्त (Farmer Success Story)
रेशम विभाग द्वारा समय-समय पर दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी, प्रशिक्षण, गुणवत्तायुक्त ककून उत्पादन हेतु मार्गदर्शन एवं सहायताओं ने उनके कार्य को और भी अधिक सशक्त बनाया।
गांव में ही मिला रोजगार का साधन (Farmer Success Story)
वर्ष 2022-23 से प्रारंभ ककून मार्केट में उन्होंने अपने उत्पाद विक्रय कर अच्छे दाम प्राप्त किए हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। श्रीमती विनीता बाई का कहना है- उन्हें अपने गांव में ही रोजगार का साधन प्राप्त हुआ है। रेशम उत्पादन से अब वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाई हैं।
योजनाएं जीवन में ला सकती परिवर्तन (Farmer Success Story)
यह सफलता न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त उदाहरण है, बल्कि शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में किस प्रकार परिवर्तन ला सकता है, इसका प्रमाण भी है। (Farmer Success Story)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

