बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

फेसबुक पर फ्रेंडशिप… फिर प्यार और आखिर में नागपुर ले जाकर किया दुराचार, शिकायत पुलिस ने दर्ज किया मामला

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
rape after friendship on facebook : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित पाक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

17 वर्षीय किशोरी बीते 29 जुलाई को दोपहर में बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। किशोरी के पिता ने संभावित ठिकानों पर खोजबीन की। इसके बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चला। इस पर पुलिस थाने में किशोरी के अपहरण का संदेह जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

सोमवार को किशोरी राहुल पिता अशोक डेहरिया 26 साल निवासी सेमरया जंबाडा थाना आमला के साथ मुलताई पुलिस थाना पहुंची। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लगभग डेढ़ साल पूर्व उसकी दोस्ती राहुल से फेसबुक पर हुई थी। फेसबुक पर आए दिन बात होती थी। जिसके चलते दोस्ती प्यार में बदल गई।

आयु कम होने के चलते मेरी आयु 18 साल होने के बाद विवाह करने का निर्णय लिया था। लेकिन, परिजनों को संदेह होने से राहुल से मोबाइल पर बात नहीं हो पाती थी। इसलिए 29 जुलाई को घर से बिना बताए निकल कर ग्राम सांडिया में राहुल से मुलाकात की। राहुल के साथ 30 जुलाई को बस में सवार होकर नागपुर पहुंची।

नागपुर में दोनों घूमते रहे। इसी दौरान राहुल को मोबाइल पर फोन आया कि पुलिस ढूंढ रही है। इस पर राहुल के साथ मुलताई पुलिस थाना आ गए। किशोरी ने बयान में राहुल द्वारा उसके साथ एक बार शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ प्रकरण में धारा 376 (1) और पाक्सो एक्ट की धारा का इजाफा किया है।

▪️ यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button