बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

theft in the temple : अब चोरों के निशाने पर मंदिर, ड्रीमलैंड सिटी से उड़ाया हजारों का सामान, पुलिस से की शिकायत

मंदिर में चोरी के बाद की स्थिति।
  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई नगर के भगत सिंह वार्ड में स्थित ड्रीमलैंड सिटी में अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर परिसर से हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। शुक्रवार सुबह शिव भक्त मंदिर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। इसकी शिकायत मुलताई पुलिस थाना में की गई है। मंदिर में चोरी से भक्तों में रोष है।

    ड्रीमलैंड सिटी में ऊंची पहाड़ी पर शिव मंदिर स्थित है। शिव प्रतिमा के सामने शिवलिंग हैं। यहां दो तांबे की गुंडियां लोहे के स्टैंड में फिक्स कर शिवलिंग के ऊपर रखी हुई थी। गुंडों को लोहे की चैन से बांधकर रखा हुआ था। अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात में शिवलिंग के ऊपर रखी दोनों तांबे की गुंडिया, चार पीतल की घंटियां, लोहे का स्टैंड और लोहे की चैन चुरा कर ले गए।

    मंदिर में चोरी से पहले की स्थिति।

    वार्डवासी मनोज माने, कुलजीत सिंह, सोनू पाटेकर, सचिन गवाड़े, नामदेव सोनारे, शंकर गड़ेकर, सत्यन राठौर सहित अन्य भक्त मंदिर पहुंचे तो सामान नदारद मिला। वार्ड वासियों ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत थाना प्रभारी से की है।

    bike theft : मुलताई में थम नहीं रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं, अब रेलवे क्वार्टर से बाइक चुरा ले गए चोर

    बीते पखवाड़े से मुलताई में सूने घरों में चोरी की घटनाएं हो रही थी। घरों के आंगन में खड़ी बाइक भी चोर रात में बेधड़क होकर चुरा कर ले जा रहे थे। अब चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।

    घर और दुकान में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी समेत चोरी का एक लाख का माल बरामद

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button