मध्यप्रदेश अपडेट

Mahtari Vandana Yojana 2024 : महिलाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू की एक और योजना, हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए

Mahtari Vandana Yojana 2024: PM Narendra Modi started another scheme for women, will get one thousand rupees every month

Mahtari Vandana Yojana 2024 : (नई दिल्ली)। ‘‘हमारी सरकार प्रत्येक परिवार की समग्र भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसका शुभारंभ महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से होता है।’’ यह बात छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महतारी वंदना योजना की शुरूआत करते हुए कही। उन्होंने योजना के तहत पहली किश्त का वितरण भी किया।

यह योजना राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को मासिक मासिक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के रूप में 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू की गई है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने, उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने, स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है।

देखें वीडियो (Mahtari Vandana Yojana 2024)…

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ (Mahtari Vandana Yojana 2024)

यह योजना राज्य की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष से अधिक है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य की अपनी हाल की यात्रा का स्मरण किया, जब उन्होंने 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने महतारी वंदना योजना की पहली किश्त कुल 655 करोड़ रुपये का वितरण कर अपना वादा पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न स्थानों से वर्चुअल रूप से जुड़ी नारी शक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया और वहां उपस्थित न हो पाने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘ये 1000 रुपये तुम्हें हर महीने मिलेंगे। यह मोदी की गारंटी है।’’

माता-बहनों से सुदृढ़ होता परिवार (Mahtari Vandana Yojana 2024)

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब माताएं और बहनें सुदृढ़ होती हैं तो परिवार सुदृढ़ होता है और माताओं और बहनों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।’’ महिलाओं को उनके नाम पर पक्के मकान और उज्ज्वला गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। 50 प्रतिशत जन-धन खाते महिलाओं के नाम पर हैं। 65 प्रतिशत मुद्रा ऋण महिलाओं को दिया गया है, 10 करोड़ से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं लाभान्वित हुई हैं और 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करके रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि नमो दीदी कार्यक्रम जीवन बदल रहा है और कल वह इस संबंध में एक बड़ा आयोजन करेंगे।

पीएम ने की यह घोषणाएं भी

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कई प्रमुख उपायों की घोषणा की, जिनमें गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती माताओं की सहायता के लिए गर्भावस्था के दौरान 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे अग्रणी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान पर भी जोर दिया।

समय पर होगा धान बोनस का भुगतान

कृषि सुधारों के संबंध में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों से किये गये वादे का सम्मान करते हुए किसानों को लंबित बोनस के समय पर भुगतान का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को समर्थन देने के सरकार के प्रयासों की सराहना की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 3,700 करोड़ रुपये के बोनस का वितरण भी शामिल है।

इस दाम पर होगी चावल की खरीदी

सरकार की खरीद पहल पर प्रधानमंत्री ने पुष्टि की, ‘‘हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चावल खरीदेगी।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने 145 लाख टन चावल की रिकॉर्ड खरीद की है और किसानों के प्रति प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। यह उपलब्धि इस दिशा में मील का पत्थर है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button