मनोरंजन अपडेट

Tiku Weds Sheru: टीकू वेड्स शेरू से एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की प्रोड्यूसर के रूप में पारी की शुरुआत; कहा- पैसे कमाने के लिए नहीं बनी…

Tiku Weds Sheru, Tiku Weds Sheru Movie, 2023 Tiku Weds Sheru Movie, Tiku Weds Sheru Full Movie, Tiku Weds Sheru Movie 2023, Tiku Weds Sheru 2023 Movie, Tiku Weds Sheru 2023

Tiku Weds Sheru: टीकू वेड्स शेरू से एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की प्रोड्यूसर के रूप में पारी की शुरुआत; कहा- पैसे कमाने के लिए नहीं बनी...
Source: Credit – Social Media

Tiku Weds Sheru: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर-स्टारर रोमांटिक कॉमेडी टीकू वेड्स शेरू की इन दिनों खूब चर्चा है। ये प्यार और जुनून से भरी एक अनोखी कहानी है जो टीकू और शेरू से प्रेरित है, जो एक कपल है, लेकिन एक दूसरे से एकदम अलग है और सेम सपने की तलाश में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है जोकि प्रोडक्शन की दुनिया में उनकी शुरुआत भी हैं।

ऐसे में एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनी कंगना रनौत ने अपने इस नए रोल के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं पैसे कमाने के लिए प्रोड्यूसर नहीं बनी हूं। मैं एक एक्सीडेंटल प्रोड्यूसर हूं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं जिस तरह की फिल्में बनाना चाहती हूं, वे बन रही हैं। मैं अपने सेट पर अपने अनुभवों को भी शामिल करती हूं।”

जैसा कि दूसरी फिल्मों के सेट्स से अलग, नई-नई प्रोड्यूसर बनी कंगना ने अपनी टीम को कड़े निर्देश दिए है कि बजट चाहे जो भी हो पूरी टीम को एक ही तरह का खाना दिया जाए। कंगना ने आगे सेट पर समानता सुनिश्चित करने के बारे में बात करते हुए कहा, “सेट पर कोई भी अभिनेता आता है, चाहे उनकी भूमिका कितनी भी बड़ी या छोटी क्यों न हो, हम यह ध्यान रखते है कि उनके साथ अच्छी तरह व्यवहार किया जाए, उन्हें उनकी तर्ज पर काम करने में मदद करने के लिए एक प्रॉपर स्क्रिप्ट दी जाए। क्‍योंकि सेट पर जो भी आ रहा है, वह फिल्‍म में लगा हुआ है चाहे वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो। इसलिए वे समान रूप से सम्मान के हकदार हैं!”

साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले कंगना रनौत ने किया हैं। ये फिल्म 23 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button