बैतूल अपडेट

Betul Murder News : पति ने की पत्नी की हत्या, पहले बताया साधारण मौत, पीएम में खुला राज

Betul Murder News : मुलताई। थाना साईंखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिसाटा में एक महिला की उसी के पति ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति रामसू को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले इस हत्या को साधारण मृत्यु बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आया कि महिला के सिर पर वार है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला मीरा सलामे के साथ उसके मायके की जमीन नहीं लेने की बात पर से पति ने झगड़ा किया। इसके बाद मीरा के साथ हाथ थप्पड़, लकड़ी एवं ईंटा से मारपीट की।

इससे मीरा सलामे सिर में चोट लगने से बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गई थी। इस पर उसके परिजनों द्वारा एंबुलेंस से मुलताई अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मर्ग जाँच के बाद आरोपी पति रामसू पिता गोमजी सलामे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चकोरा थाना आठनेर जिला बैतूल हाल ग्राम पिसाटा थाना साईंखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। (Betul Murder News)

आरोपी रामसू के विरुद्ध अपराध धारा 302 भादंवि के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं आरोपी रामसू सलामे को महज 24 घंटे के अंदर थाना साईंखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। (Betul Murder News)

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक दिलीप झरबड़े, रामानंद, राजकुमार, देवेंद, आरक्षक विनोद साहू, सैनिक चंद्रभान और गौतम की सराहनीय भूमिका रही। (Betul Murder News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button