मनोरंजन अपडेट

Viral Video : मोबाइल छोड़ कर चंपत हुई युवती, यात्रियों की अटकी सांसें

Viral Video : सोशल मीडिया पर कब, कौन और कैसा वीडियो वायरल हो जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं है। कभी ऐसे वीडियो भी जमकर वायरल हो जाते हैं, जिनमें न कोई सेंस होता है और न ही उन्हें बनाने में ही कोई खास मेहनत लगती है।

Viral Video : मोबाइल छोड़ कर चंपत हुई युवती, यात्रियों की अटकी सांसें

Viral Video : सोशल मीडिया पर कब, कौन और कैसा वीडियो वायरल हो जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं है। कभी ऐसे वीडियो भी जमकर वायरल हो जाते हैं, जिनमें न कोई सेंस होता है और न ही उन्हें बनाने में ही कोई खास मेहनत लगती है।

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यू और लाइक-कमेंट्स लेने के लिए कंटेंट क्रिएटर भी नए-नए तरीके इजाद करते रहते हैं। कभी-कभी वे ऐसे आसान तरीके से इतना जबर्दस्त वीडियो बना डालते हैं, जिसके बारे में कोई सोच तक भी नहीं पाते हैं।

इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ऐसा करके भी व्यूवर्स, लाइक और कमेंट्स की बरसात की जा सकती है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @khushivideos1m एकाउंट से शेयर किया गया है। महज कुछ सेकंड के इस वीडियो को दिल्ली मेट्रो में बनाया गया है। यह बात अलग है कि यह वीडियो जिस समय बनाया जा रहा था, उस समय उस कोच में बैठे यात्रियों की जान हलक में आ गई थी।

वीडियो में देख सकते हैं कि एक वीडियो अपने मोबाइल में कैमरा चालू करती है और उसे कोच के स्टील के खंबे पर टिका देती है। बैकग्राउंड में ‘मेरे दिल की धड़कन बोले…’ गाना बजता रहता है। मोबाइल वहां रखने के साथ ही वह मुड़ कर वहां से तेजी से भाग जाती है। भागते हुए वह काफी दूर तक चली जाती है।

कोच में बैठे यात्री कुछ समझ ही नहीं पाते हैं। वे सोचते हैं कि युवती अपना वीडियो बना रही है, लेकिन जैसे ही युवती दूर चली जाती है तो यात्रियों की हालत खराब हो जाती है। वे इस आशंका में डूब जाते हैं कि मोबाइल में कुछ है तो नहीं और कुछ गलत तो नहीं हो जाएगा। उस समय उनके चेहरे देखने लायक रहते हैं।

देखा जाए तो इसमें कुछ खास क्रिएशन नहीं है, लेकिन यह वीडियो बेहद पंसद किया जा रहा है। महज 2 दिनों में इसे 4 लाख 27 हजार लोग शेयर कर चुके हैं वहीं 4 लाख, 50 हजार लाइक्स इस पर आ चुके हैं। यही नहीं वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। अभी तक 21 हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स कर चुके हैं।

यहां देखें यह वायरल वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button