बैतूल अपडेट

Betul Samachar: पहाड़ों पर बनाई जल संरचनाएँ, घुटीगढ़ की पहाड़ी पर एक सैकड़ा से अधिक श्रमदानियों ने खोदी खंतियाँ

Betul Samachar: Water structures built on the mountains, more than a hundred laborers dug trenches on the hill of Ghutigarh

Betul Samachar: पहाड़ों पर बनाई जल संरचनाएँ, घुटीगढ़ की पहाड़ी पर एक सैकड़ा से अधिक श्रमदानियों ने खोदी खंतियाँBetul Samachar: (बैतूल)। आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर देश-दुनियाँ में बड़े-बड़े सेमिनार हो रहे हैं, किन्तु बैतूल ब्लॉक के ग्राम घुटीगढ़ के ग्रामीणों ने अपने गाँव की पहाड़ी पर अनूठे ढंग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विद्या भारती व भारत भारती के द्वारा संचालित गंगावतरण अभियान के अंतर्गत सौ से अधिक ग्रामीणों ने पहाड़ी पर श्रमदान कर जल संरचनाओं का निर्माण किया।

Betul Samachar: पहाड़ों पर बनाई जल संरचनाएँ, घुटीगढ़ की पहाड़ी पर एक सैकड़ा से अधिक श्रमदानियों ने खोदी खंतियाँप्रातः 6 बजे ग्रामीण रैली के माध्यम से गैंती-फावड़ा लेकर पहाड़ी पर पहुँचे और वर्षाजल संरक्षण हेतु जमकर पसीना बहाया। श्रमदानियों ने 50 से अधिक खंतियों का निर्माण किया। 3 घण्टे चले जनभागीदारी के इस अनूठे आयोजन में जनजाति शिक्षा के जिला प्रमुख नागोराव सिरसाम, जलशक्ति टोली प्रमुख मिथलेश कवड़े, संकुल प्रमुख संजू कवड़े, चुन्नीलाल मर्सकोले उप सरपंच ग्राम पंचायत जसोंदी, मिथलेश कवड़े संकुल प्रमुख, संजू कवड़े संकुल प्रमुख धर्मदास बड़ोदे उपसंकुल प्रमुख, श्रीराम सिरसाम उपसंकुल प्रमुख, गुलाब धुर्वे, अमरलाल कुमरे, पंच हिम्मत कुमरे, पंच बलीराम कुमरे, रामू कुमरे, हीरा सलाम, मुन्ना चिल्हाटे, भादू धुर्वे, फुल्लो चिलहाटे, प्रेमलता कवड़े, बाली टांडीलकर, जग्गो सलाम, सुन्दा कुमरे, कोहली सलाम, अनिता टांडीलकर, भागा कुमरे, मंगली टांडीलकर, सुखवंती कुमरे, सुक्को कुमरे, सुगरती धुर्वे, रीना धुर्वे, अनिता परते, रेखा शेषकर, विमला चिल्हाटे उपसंकुल प्रमुख, आचार्य, दीदियाँ छाया ईवने जुनावानी, पूनम कुमरे, कुसुम बड़ोदे मुसाखेड़ी, बबली नांगले सिवनपाट सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Betul Samachar: पहाड़ों पर बनाई जल संरचनाएँ, घुटीगढ़ की पहाड़ी पर एक सैकड़ा से अधिक श्रमदानियों ने खोदी खंतियाँश्रमदान के पश्चात आयोजित जल चौपाल में ग्रामीणों ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर गंगावतरण अभियान के संयोजक मोहन नागर जल के संरक्षण पर जन के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पानी के लिए सरकार के साथ हर व्यक्ति को योगदान देना होगा। जिला प्रमुख नागोराव सिरसाम ने गंगावतरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button