बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अटलजी की जयंती पर बच्चे दिखा सकेंगे अपना यह हुनर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर दीवार चित्रकला (वॉल पेंटिग) प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें हिस्सा लेकर बच्चे अपना हुनर दिखाने के साथ ही पुरुस्कार भी हासिल कर सकते हैं।

    जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी और प्रतियोगिता संयोजक श्रेणिक जैन ने बताया कि इसमें सभी आयु वर्ग को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई है। जूनियर वर्ग में कक्षा 1 से 7 तक एवं सीनियर वर्ग ओपन होगा, जिसमें किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी भाग ले सकेगा।

    समापन पर पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। विजेताओं को नगद राशि, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button