बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : सिरफिरे ने मासूम बेटे के सामने महिला पर किए चाकू के 16 वार और रेता गला, प्रेम प्रसंग का आ रहा मामला सामने

बैतूल। जिले के सारणी शहर में युवक ने एक महिला की उसके मासूम बेटे के सामने ही दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर न केवल ताबड़तोड़ 16 वार किए, बल्कि उसका गला भी रेत दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारणी के वार्ड नंबर 4 का निवासी संदीप साहू (30) आज दोपहर करीब 2.30 बजे वार्ड में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला के घर पहुंचा। उस समय महिला का बेटा भी घर में ही था। आरोपी ने महिला से विवाद कर उस पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया।

Murder: सिर पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

यह देख कर महिला का बेटा बुरी तरह से डर गया और उसने खुद को आलमारी में बंद कर लिया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रक्तरंजित महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, महज इसलिए उतार दिया था मौत के घाट

इस घटना के बाद शहर में सनसनी का माहौल बन गया। उधर महिला के बेटे ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Murder : पैसों के लेनदेन पर युवक की हत्या, गले पर मारी दराती, भैंसदेही के राक्सी गांव की घटना

घटना के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। चूंकि बेटा बड़ा हो रहा था, इसलिए वह प्रेम संबंध खत्म करना चाह रही थी। यह बात आरोपी को नागवार गुजर रही थी। यही कारण है कि उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

murder exposed : साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, पैग बड़ा बनाने को लेकर हुआ विवाद और सिर पर पत्थर पटक कर कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इधर मृतिका के पति का कहना है कि आरोपी संदीप 2 सालों से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। छह माह पहले भी उसने उसका (मृतिका) का सिर फोड़ दिया था। जिसकी शिकायत सारणी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते हम मोहल्ला छोड़ दूसरे मोहल्ले में आ गए थे। आज संदीप आया और बेटे के सामने पत्नी की हत्या कर दी।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रत्नाकर हिंगवे, टीआई, सारणी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button