Pati Patni Ke Jokes: पति-पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हुई… हस्बैंड-वाइफ जोक्स पढ़ कर हो जाओगे हंसी से लोट पोट
Pati Patni Ke Jokes: जोक्स सुनना और हँसना केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जब हम मजेदार चुटकुले सुनते हैं तो दिमाग में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जिसे “हैप्पी हार्मोन” कहा जाता है। यह तनाव को कम करने और मन को हल्का बनाने में मदद करता है। हंसी हमारे मूड को बेहतर करती है और दिनभर की थकान को दूर करने का एक सरल उपाय है।
जोक्स सुनने से रिश्तों में भी नज़दीकियां बढ़ती हैं। जब परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर हम हंसते हैं तो आपसी समझ और विश्वास मजबूत होता है। इससे बातचीत में सहजता आती है और मनमुटाव भी कम होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हंसी बेहद लाभकारी है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, इम्युनिटी बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है। लगातार हंसने से सांस लेने की प्रक्रिया भी बेहतर होती है।
आज की तनावपूर्ण जिंदगी में रोज़ाना कुछ समय निकालकर जोक्स सुनना या साझा करना मन को तरोताज़ा करने और जीवन को खुशनुमा बनाने का आसान तरीका है। इसलिए कहा जाता है – “लाफ्टर इज़ द बेस्ट मेडिसिन” यानी हंसी सबसे अच्छी दवा है। इसलिए आइयें कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स सुनकर खुद को खुश करते हैं…
Pati Patni Ke Jokes
पप्पू समंदर किनारे लेटा धूप ले रहा था..
एक अमेरिकन- आर यू रिलैक्सिंग?
पप्पू- नो डियर आई एम पप्पू…
थोड़ी देर बाद एक दूसरा अमेरिकन
वहां से गुजरा- आर यू रिलैक्सिंग?
पप्पू चिल्लाकर- कमीने, आई एम पप्पू!
फिर खुजलाकर पप्पू वहां से उठकर
दूसरी तरफ चला गया, जहां एक अमेरिकन
सुंदरी लेटी थी
पप्पू ने उससे पूछा- आर यू रिलैक्सिंग?
अमेरिकन सुंदरी- यस, आई एम रिलैक्सिंग…
पप्पू उसे एक तमाचा मार के बोला, यहां पड़ी है,
उधर तुझे तेरे घरवाले ढूंढ रहे हैं।
इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का- हां
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस बेहोश…
Pati Patni Ke Jokes
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली- अजी सुनते हो…
पति- बोलो, क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति (गुस्से में)- ठीक है तो वापस सो जाओ और पहन लो…!
पप्पू- यार तू आज परेशान दिख रहा है।
गोलू- हां यार, मैं जो भी काम करता हूं, मेरी पत्नी बीच में आ जाती है.
पप्पू- तू एक बार ट्रक चलाकर देख…

गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- छी छी क्या जमाना आ गया है
वो देखो, एक लड़का दूसरे लड़के को ‘फ्लाइंग किस’ दे रहा है
बॉयफ्रेंड- पगली वो फ्लाइंग किस नहीं है, वो लड़का अपने दोस्त से
बीड़ी मांग रहा है……
पत्नी- अजी सुनते हो, खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
पति- अनमैरिड…..
Pati Patni Ke Jokes
पति-पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हुई
पत्नी- मैं मायके जा रही हूं
पति- और मैं मंदिर जा रहा हूं
पत्नी- अब चाहे लाख मन्नतें मांग लो, फिर भी मैं वापस नहीं आऊंगी
पति- पगली मन्नत पूरी हो गई है, इसलिए जा रहा हूं…..

राजू (सुरेश से)- मेरी बीवी इतना मजाक करती है कि क्या बताऊं?
सुरेश- कैसे?
राजू- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा मैं कौन?
तो वो बोली ‘दूध वाला’….
पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो, तुम्हारी शादी कर देते हैं
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी (शरमाते हुए)- पिंक कलर का…..
- यह भी पढ़ें : Jokes in hindi: पत्नी बोली- तुमने मेरे साथ धोखा किया है… पति का जवाब सुनकर ठहाका लगाओगे… पढ़े मजेदार जोक्स
पिता- क्या कर रही हो बेटी?
बेटी- पढ़ रही हूं पापा
पिता- शाबास, वैसे क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज….
Pati Patni Ke Jokes
पप्पू- यार कल मैने एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाया
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- पति-पत्नी काफी देर से एक दूसरे को गाली दे रहे थे और
चिल्ला रहे थे
गप्पू- फिर
पप्पू- तब मैंने जाकर समझाया कि शरीर के घाव भर जाते हैं
लेकिन शब्दों के घाव कभी नहीं भरते
गप्पू- फिर क्या हुआ?
पप्पू- तब जाकर कहीं मारपीट शुरू हुई….

गोलू पंडित जी को कम पैसे देते हुए बोला-
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा,
जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो-
‘भगवान के नाम पर दे दे बाबा’…..
सुरेश- क्या कोई औरत आदमी को लखपति बना सकती है?
रमेश- बिल्कुल बना सकती है, बस आदमी पहले से
करोड़पति होना चाहिए…..
- यह भी पढ़ें : desi jokes: मास्टर जी ने पूछा- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है… भोलू का जवाब सुनकर पेट पकड़ कर हंसोंगे… पढ़ें वायरल जोक्स
डॉक्टर- बच्चे को पानी पिलाने से पहले उसे उबाल लो
महिला- उबालने से बच्चा मर तो नहीं जाएगा न, डॉक्टर साहब
महिला की बात सुनकर डॉक्टर बेहोश…..
Pati Patni Ke Jokes
पत्नी ने प्यार से पति का सिर दबाते हुए पूछा-
शादी से पहले आपका सिर कौन दबाता था?
पति- शादी से पहले सिरदर्द होता ही नहीं था…..

टीचर- बताओ ‘आई लव यू’ शब्द का आविष्कार कहां हुआ?
टिल्लू- चाइना में
टीचर- वह कैसे?
टिल्लू- इसमें चाइनीज चीज के ही गुण हैं,
ना गारंटी…ना वारंटी….
टीचर- इस दुनिया में कौनसी चीज है?
जिसका जेंडर नहीं पता किया जा सकता
स्टूडेंट- जी सर, बाबू का…..
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना,
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं…..
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



