बैतूल अपडेट

Betul Amla Road: जरुरी सूचना… बैतूल-आमला मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कल सुबह तक प्रतिबंधित, डायवर्जन लागू

Betul Amla Road: बैतूल जिला मुख्यालय से किला खंडारा होकर आमला जाने वाले टू-लेन रोड पर 5 सितंबर की सुबह 6 बजे तक भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में इन वाहनों को आवाजाही के लिए परिवर्तित वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। उमरी शरीफ में जारी उर्स कार्यक्रम के चलते 4 सितंबर की शाम 4 बजे से यह प्रतिबंध लागू हो गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस बैतूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 सितंबर 2025 को थाना बैतूल गंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी में मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सालाना उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बैतूल मुख्यालय से संदल/जुलूस निकलकर उमरी दरगाह पहुंचता है। जहां पर कव्वाली, भंडारा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Betul Amla Road पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने लिया निर्णय

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने से भीड़भाड़ एवं यातायात दबाव की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु भारी वाहनों पर प्रतिबंध एवं डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत निम्र तरह से व्यवस्था रहेगी-

Betul Amla Road पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

बैतूल से आमला (किला खंडारा होते हुए) जाने वाले मार्ग और आमला से बैतूल (किला खंडारा होते हुए) आने वाले मार्ग पर मालवाहक, भारी वाहन, ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मध्यम मालवाहक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

Betul Amla Road पर प्रतिबंध की यह रहेगी अवधि

पुलिस ने बताया कि आज 4 सितंबर 2025 को शाम 04 बजे से यह प्रतिबंध लागू हो गया है। यह प्रतिबंध 5 सितंबर 2025 की सुबह 06 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इन वाहनों को डायवर्सन प्वाइंट्स से डायवर्सन लेना होगा।

यह बनाए गए Betul Amla Road पर डायवर्सन प्वाइंट्स

  1. कॉलेज चौक

कॉलेज चौक से आमला की ओर (किला खंडारा होते हुए) जाने वाले फोर व्हीलर एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहनों को डायवर्जन मार्ग नेशनल हाईवे-47 का उपयोग कर पंखा होते हुए आमला जाना होगा।

  1. हमलापुर चौक

किला खंडारा से हसलपुर तक पड़ने वाले सभी ग्रामों की ओर जाने वाले चारपहिया वाहनों को डायवर्जन मार्ग हमलापुर चौक (पेट्रोल पंप) से पुराने आमला रोड-बाजपुर-बरसाली होते हुए जाना होगा।

  1. हसलपुर जोड़

आमला की ओर से बैतूल आने वाले चारपहिया एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहनों को डायवर्जन मार्ग हसलपुर जोड़ से पंखा होते हुए एनएच-47 का उपयोग कर बैतूल आना होगा।

Betul Amla Road को लेकर आम लोगों से यह अपील

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस अस्थायी व्यवस्था का पालन करें एवं यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button