देश/विदेशतकनीक अपडेट

High tech post office: अब खातों में बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट जानने नहीं काटने होंगे पोस्ट ऑफिस के चक्कर; डाक विभाग भी हुआ हाईटेक, ई-पास बुक लांच, ऑनलाइन मिलेगा ब्योरा

post office photo
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने पिन कोड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 12 अक्टूबर 2022 को गुजरात के गांधीनगर में स्मारक डाक टिकट जारी किया।

High tech post office: पोस्ट ऑफिस (post office) में चाहे बचत खाता हो या फिर अन्य किसी योजना का खाता। अभी तक इनमें बैलेंस या लेन देन संबंधी ब्योरा चाहिए होता था तो इसके लिए डाक घरों के चक्कर काटना ही होता था। अभी तक इसकी कोई ऑनलाइन सुविधा नहीं थी। लेकिन, अब ऐसा बिलकुल नहीं होगा। अब पोस्ट ऑफिस में मौजूद खातों की जानकारी भी ऑनलाइन पाई जा सकेगी। इससे बार-बार पोस्ट ऑफिस के चक्कर नहीं काटना होगा।

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (Union Minister of State for Communications) देवुसिंह चौहान ने पिन कोड की स्वर्ण जयंती (golden jubilee of pin code) के अवसर पर 12 अक्टूबर 2022 को गुजरात के गांधीनगर(Gandhinagar of Gujarat) में स्मारक डाक टिकट (Postage stamp) जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने  ई पासबुक (e-passbook) को भी लॉन्च किया जो पीओएसबी योजनाओं के खाताधारकों के लिए एक सुविधा है। इसके तहत एक ऑनलाइन वेबपेज (online webpage) के जरिये सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसमें बैलेंस इंक्वायरी (सभी योजनाओं के लिए शुरू की जाएगी), मिनी स्टेटमेंट (mini statement) (एसबी, पीपीएफ और एसएसए के लिए शुरू किया जाएगा) और पूर्ण विवरण (लॉन्च पर उपलब्ध नहीं होगा। इसे बाद में शामिल किया जाएगा) जैसी सुविधाएं हासिल हो सकेंगी।

ऐसे ली जा सकेगी वेबपेज से सेवाएं

इस वेबपेज पर जाने के लिए लिंक इंडिया पोस्ट की वेबसाइट यानी www.indiapost.gov.in और आईपीपीबी की वेबसाइट www.ippbonline.com पर उपलब्ध होगा। आने वाले दिनों में इसे विभाग के पोस्टइन्फो ऐप के जरिये भी उपलब्ध कराया जाएगा।

poar office photo
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने पिन कोड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर क डाक टिकट जारी किया।

इस सुविधा के यह फायदे होंगे

• खाता शेष या लेन-देन संबंधी जानकारी के लिए पासबुक प्रिंट करने के लिए डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे बहुत सारे मैनुअल काम बच जाएगा।
• इसे दिन में किसी भी समय और यहां तक कि छुट्टियों पर भी ऐक्सेस किया जा सकता है।
• इसके लिए अलग से इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल या मोबाइल बैंकिंग ऐप की आवश्यकता नहीं होगी।
• सरल एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल वेबपेज बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करेगा।
• यह सब मुफ्त उपलब्ध होगा।
• संदर्भ के लिए विवरण को डाउनलोड किया जा सकेगा।

इस मौके पर मंत्री ने ‘पीएलआई मोबाइल ट्रेनिंग ऐप’ को भी लॉन्च किया जो न केवल ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करेगा बल्कि ऑनलाइन लाइसेंस परीक्षा आयोजित करने की सुविधा भीप्रदान करेगा। इस ऐप में ऑडियो/विजुअल मोड में प्रशिक्षण सामग्री और एक किताब भी उपलब्‍ध है जो प्रशिक्षण सामग्री का एक सरल संकलन है।

मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर वाव एवं सामी उप डाकघर, पार्सल पैकेजिंग यूनिट, नवरंगपुरा प्रधान डाकघर के नवनिर्मित डाकघर भवनों का भी वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। पार्सल बुक करने के लिए नवरंगपुरा प्रधान डाकघर आने वाले ग्राहकों को पैकेजिंग की सुविधा बहुत ही उचित दरों पर उपलब्ध होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button