Cucumber Health Benefits: बिना छिला हुआ खीरा सेहत के लिए होता हैं बेहद फायदेमंद, जानें इसे खाने का सही तरीका…
Cucumber Health Benefits, 20 health benefits of cucumber, disadvantages of eating cucumber daily, benefits of eating cucumber at night, 10 benefits of cucumber, benefits of eating cucumber on empty stomach, cucumber uses, cucumber protein, cucumber nutrition, 10 health benefits of cucumbers, Cucumber Benefits In Hindi, 7 Benefits of eating cucumber, 6 Health Benefits of Cucumbers, Health Benefits of Cucumber, Cucumber Benefits,

Cucumber Health Benefits: मार्केट से खीरा लाते है तो अक्सर लोग इसे सलाद के रूप में खाते है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है जिसको खाने में शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है और गर्मियों में खीरा शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। खीरा शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने वाला फूड है। इसमें विटामिन सी है, विटामिन के है और कई प्रकार के फाइबर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
दरअसल, खीरे की खास बात ये है कि इसके न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर के पीएच बैलेंस करने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका मैग्नेशियम और पोटेशियम दिल को हेल्दी रखने के साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि हमें खीरा कैसे खाना चाहिए? तो आइए जानते है कि खीरा को छिलकर खाये या बिना छिले।

खीरा छिलकर खाएं या बिना छीले खाएं? (Cucumber Health Benefits)
खीरे को बिना छिलकर खाना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दरअसल, खीरे के छिलके में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, बिना छिला हुआ खीरा खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता मिलती है। इससे शरीर के कई तरह के टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इन गुणों की वजह से ये शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

बिना छीले खीरा खाने के फायदे (Cucumber Health Benefits)
वजन घटाने में मददगार है
जब आप खीरा छिलके सहित खाते हैं तो ये वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। क्योंकि ये बॉडी के लिए दो तरीके से काम करता है। पहले तो खीरे का छिलका शरीर को डिटॉक्स करता है और एक रफेज की तरह काम करता है। इससे तेजी से वेट लॉस में मदद मिलती है।
कब्ज की समस्या नहीं होगी
अगर आप छिलके सहित खीरा खाते हैं तो आपको कब्ज की समस्या परेशान नहीं करेगी। सबसे पहले तो इसका रफेज और फाइबर मल में थोक जोड़ने का काम करेगा। दूसरा ये हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे मेटाबोलिक रेट सही होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
स्किन डैमेज को करे हील
खीरा के छिलके में एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic acid) पाया जाता है, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और स्किन एजिंग को कंट्रोल करता है। कोलेजन प्रोडक्शन को तेज करने में भी ये मदद करता है।
आखों के लिए फायदेमंद
खीरे का छिलका विटामिन A यानी कि बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आई साइट को स्ट्रांग करने में मदद करता है और आंखों को स्वस्थ रखता है।
हेल्दी रखें हार्ट
खीरा के छिलके में विटामिन K मौजूद होता है, जो ब्लड क्लॉटिंग को रोकने में मदद करता है। साथ ही यह ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है। विटामिन K हड्डियों को मज़बूत बनाने और दिमाग को हेल्दी रखने में भी फायदेमंद होता है।



