बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी: एक की मौत, तीन गंभीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले के लिए दिसम्बर का महीना हादसों का महीना साबित हो रहा है। एक दिसंबर को नरखेड़ के पास बस हादसे से इसकी शुरुआत हुई थी और उसके बाद से पूरे जिले में हादसे जारी हैं। बुधवार सुबह भी नेशनल हाईवे पर ग्राम मालेगांव के पास नागपुर से भोपाल की ओर आ रही कार चालक के नियंत्रण के खो देने से अनियंत्रित होकर कार हाईवे के किनारे नाली में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नागपुर निवासी सावरकर परिवार कार में सवार होकर नागपुर से भोपाल की की ओर जा रहे थे। सुबह 7.10 बजे तेज गति से जा रही कार ग्राम मालेगांव के पास चालक के नियंत्रण खो देने से अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार संतूल पिता उत्तम सावरकर (26), प्रवीण पिता मनोहर राव सावरकर (45), बाला पिता अशोक सावरकर (25) और पंकज पिता दिगंबर (28) साल सभी निवासी नागपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल हंड्रेड के आरक्षक मुकेश डाबर और पायलट पंकज डहारे ने कार में फंसे चारों घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्रवीण सावरकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संतूल बाला और पंकज का उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button