बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suspended : कालडोंगरी उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम को किया निलंबित, सीएचओ और आशा कार्यकर्ता को शोकॉज नोटिस 

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल  

बैतूल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एके तिवारी ने उप भैंसदेही विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र कालडोंगरी की एएनएम मंजू रेणुका सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्हें अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता प्रदर्शित करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन निर्धारित किया गया है।

खंड चिकित्सा अधिकारी भैंसदेही के पत्र क्रमांक 599/दिनांक 1 नवम्बर 2021, पत्र क्रमांक 170, 171 एवं 172/22 फरवरी 2022 द्वारा श्रीमती सिंह को कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहने, मुख्यालय पर निवास न करने, गर्भवती माताओं की जांच व पंजीयन न करने सहित अनमोल एप पर पंजीयन न करने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये थे। इसके बावजूद उनके कार्य में सुधार परिलक्षित नहीं हुआ।

Read Also : Action : बैतूल की प्रभातपट्टन जनपद पंचायत के सीईओ इंदोरकर सस्पेंड, पीएम आवास में लापरवाही पड़ी भारी

दिनांक 23 जुलाई 2022 को स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तिवारी एवं दल द्वारा कालडोंगरी में दस्तक अभियान की मॉनीटरिंग हेतु निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंजू रेणुका सिंह 21 जुलाई 2022 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। उनके इस कृत्य से दस्तक अभियान का कार्य भी प्रभावित हुआ। उप स्वास्थ्य केन्द्र कालडोंगरी के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कीरतेश्वर सोलंकी एवं आशा कार्यकर्ता नंदनी चौरासे को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

Read Also : Action : मरहम पट्टी के लिए थे 3 हजार रूपये, आमला अस्पताल के ड्रेसर को किया सेवा से पृथक, अन्य सभी को अंतिम चेतावनी

डॉ. तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नियमित कार्यों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्यालय पर रहें एवं समस्त सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निवर्हन करें।

Read Also : Suspended : घोड़ाडोंगरी सब स्टेशन के सहायक राजस्व अधिकारी निलंबित, गबन के आरोप में की जा रही एफआईआर की कार्यवाही

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button