बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जिपं चुनाव: बैतूल जिले में इन उम्मीदवारों को मिला भाजपा का समर्थन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने समन्वय समिति एवं वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिला पंचायत सदस्य के पहले और दूसरे चरण के चुनाव हेतु भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से संगीता उइके, क्रमांक 2 से ममता कमलेश रावत, क्रमांक 3 से मालती उइके, क्रमांक 4 से भूरेलाल चौहान, क्रमांक 5 से मंगलसिंग धुर्वे, क्रमांक 6 से अबीता बानसे, क्रमांक 7 रामबाई मानूलाल मर्सकोले, क्रमांक 8 सीमा तपन विश्वास, क्रमांक 9 से इंजीनियर संतोष चिक्का टेकाम, क्रमांक 10 से लता प्रमोद धोटे, क्रमांक 11 से राजा पंवार, क्रमांक 12 से रामपाल मोड़क, क्रमांक 13 से नंदलाल उइके, क्रमांक 14 से उर्मिला दीपक साहू, क्रमांक 19 से उर्मिला वासुदेव उइके और क्षेत्र क्रमांक 20 से कृष्णा गायकी को भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button