देश/विदेश

Business Ideas: गाय के गोबर से शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने में होगी मोटी कमाई, देखें कैसे

Business Ideas: Start this business with cow dung, earn big every month, see how

Business Ideas: गाय के गोबर से शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने में होगी मोटी कमाई, देखें कैसे

Business Ideas: आज के समय में हर कोई अपना खुद का काम बिजनेस या कारोबार करना चाहता है। सही आईडिया और रणनीति नहीं होने के कारण लोग स्वयं का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते। आज हम आपको ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ऐसे बिजनेस आइडिया बताएंगे, जिससे आप घर बैठे हर महीने मोटी कमाई कर पाएंगे। हम बात कर रहे हैं गाय के गोबर से बनी वस्तुओं की। इन बिजनेस को करने के लिए रॉ मैटेरियल गांव में ही अपने आसपास मिल जाएगा, वह भी न्यूनतम दामों पर। ये बिजनेस आपको कम समय में ही मोटा मुनाफा (Most Profitable Business Ideas) देंगे। आइए जानते हैं क्या है बिजनेस और कैसे कर सकते हैं शुरुआत?

गाय के गोबर से होगी बंपर कमाई

गाय के गोबर से कई चीजें बनाई जा रही है और इसके सही इस्तेमाल से अच्छी कमाई भी की जा सकती है। इस समय देश में कई जगहों पर गाय के गोबर से कागज, पेंट्स और वेजिटेबल डाई बनाए जाते हैं। खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से वैदिक पेंट (Vadic Paint) बनाया है।

गोबर से करें कागज का कारोबार

यदि आप गाय के गोबर से जुड़े बिजनेस को करना चाहते हैं तो आप गोबर से कागज बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं या बिजनेस का प्रयोग पहले भी हो चुका है और सफल भी रहा है कागज बनाने के लिए गोबर के साथ कागज के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गाय के गोबर से पेपर बनाने की विधि इजाद की गई है। गाय के गोबर से हैंडमेड पेपर तैयार किया जा रहा है। इस पेपर की क्‍वालिटी बहुत अच्‍छी है। इससे कैरी बैग भी तैयार किया जा रहा है। जैसा कि प्‍लास्‍टिक बैग बैन हो रहे हैं, ऐसे में पेपर के कैरी बैग अच्‍छा विकल्‍प हैं।

पेपर प्लांट के लिए मिलेगी सब्सिडी

यदि आप गोबर से पेपर बनाने का प्लांट डालने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको लोन तो मिलेगा ही साथ ही सब्सिडी भी दी जाएगी आप 5 लाख से लेकर 25 लाख तक पेपर प्लांट में लगा सकते हैं। गोबर से कागज बनाने वाले प्लांट लगाने के लिए 15 लाख रुपए खर्च होते हैं। एक प्लांट से 1 माह में एक लाख कागज के बैग तैयार किए जा सकते हैं।

वेजिटेलबल डाई भी है बढ़िया आइडिया

गाय के गोबर से पेपर बनाने के साथ-साथ वेजिटेबल डाई बनाने का कारोबार भी शुरु किया जा सकता है। यह दोनों कारोबार एक साथ चल सकते हैं। गोबर से कागज बनाने लायक सिर्फ 7% मटेरियल ही निकलता है, जबकि 93% मटेरियल बच जाता है। इसका उपयोग वेजिटेबल डाई बनाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। ये वेजिटेबल डाई पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। इसका निर्यात भी किया जा सकता है।

सबसे आसान है खाद का कारोबार

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए कम खर्च में सबसे अधिक खाद का कारोबार सही रहेगा। एक ओर जहां सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है, वहीं जैविक खेती बढ़ने से गोबर के खाद की डिमांड भी बढ़ गई है। ऐसे में आप गोबर से खाद का बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गोबर से अच्छी खाद डेढ़ से दो महीने में बनकर तैयार हो जाती है।

गोबर से बन रहा पेंट

यदि आप लोगों को अब तक नहीं पता है तो बता दे कि गाय के गोबर से अब पेंट भी बनाया जा सकता है। खादी ग्रामोद्योग ने गाय के गोबर से ‘वैदिक पेंट’ बनाया है। डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुखेगा। ऐसे में यदि आपके पास गाय और भैंस है तो आप खादी ग्रामोद्योग को गोबर बेचकर भी कमाई कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button