बैतूल अपडेट

Betul News: आमला के रतेड़ा रोड पर 15 लाख की लागत से बन रही कवर्ड नाली, नपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Betul News: Covered drain being built on Amla's Rateda Road at a cost of 15 lakhs, NAPA President-Vice President performed Bhumi Pujan

Betul News: आमला के रतेड़ा रोड पर 15 लाख की लागत से बन रही कवर्ड नाली, नपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul News: आमला शहर में मुख्य मार्ग रतेड़ा रोड पर गब्बर राठौर की दुकान से लेकर पीडब्लूडी की पुलिया तक लगभग 15 लाख की लागत से बनने वाली 300 मीटर कवर्ड नाली निर्माण का कार्य आज से शुरू हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षद व शहर के गणमान्य नागरिकों ने आज भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि शहर के विकास कार्य करवाने के लिए मैं कभी भी राजनीति को आड़े नहीं आने दूंगा। कांग्रेस-भाजपा सब बाद में, पहले नगर का विकास है। जब तक आप जनप्रतिनिधि नहीं बनते, तब तक किसी भी राजनीतिक दल में हो और आप उस पार्टी के कार्यकर्ता या नेता कहलाते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि बनने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता जनता की होती है और उनकी समस्या का समाधान करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए मैं दलगत राजनीति से हट कर शहर का विकास करना बेहतर मानता हूं। भले ही क्षेत्रीय विधायक, नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या परिषद और शहर की जनता को कुछ नहीं मानते हो, लेकिन शहर की जनता ने नपा में जो परिषद बिठाई है और हम पर जो भरोसा किया है हम उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरकर दिखाएंगे।

Betul News: आमला के रतेड़ा रोड पर 15 लाख की लागत से बन रही कवर्ड नाली, नपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजनएक वर्ष के कार्यकाल में हमारे द्वारा कई निर्माण कार्य करवाए गए। शहरवासियों की सबसे पुरानी मांग यह थी कि उपनगरी बोडखी के लोगों को मोक्षधाम जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिस समस्या का समाधान कर सड़क का निर्माण कार्य पहली प्राथमिकता से चालू करवाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सभापति रोहित हारोड़े, पार्षद अल्का मानकर, पद्मनी भूम्मरकर, व्यापारी अनिल सोनी, मारोती पाटनकर, दीपक दवन्डे, निक्की कावड़कर, उपयंत्री मनोज अग्रवाल, टाइम कीपर गणेश हारोडे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button