मनोरंजन अपडेट

Hathi Ka Video : हाथी ने शेरों से बचाई भैंसे की जान, दिल जीत लेगा अंदाज

Hathi Ka Video : पहले तो वाइल्ड लाइफ के बारे में केवल किस्से-कहानियां ही सुन-पढ़ पाते थे। कभी-कभी कुछ फिल्मों में थोड़ा-बहुत देख पाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। सोशल मीडिया के कारण अब वाइल्ड लाइफ के बड़े करीबी वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं।

Hathi Ka Video : हाथी ने शेरों से बचाई भैंसे की जान, दिल जीत लेगा अंदाज

Hathi Ka Video : पहले तो वाइल्ड लाइफ के बारे में केवल किस्से-कहानियां ही सुन-पढ़ पाते थे। कभी-कभी कुछ फिल्मों में थोड़ा-बहुत देख पाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। सोशल मीडिया के कारण अब वाइल्ड लाइफ के बड़े करीबी वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं।

इनके जरिए हमें जानने को मिलता है कि हमारी शहरी और ग्रामीण जनजीवन के मुकाबले वन्य जीवन कितना कठिन होता है। यहां का एक सिद्धांत तो बिल्कुल सीधा सा है कि जो ताकतवर होगा, वहीं जी सकेगा। कमजोर प्राणियों को तो कोई भी ताकतवर शिकार करके अपना निवाला बना लेता है।

वाइल्ड लाइफ के कई वीडियो रोजाना हमारे सामने आते हैं। जिसमें से कई बेहद खौफनाक होते हैं तो कुछ बड़े मजेदार और गुदगुदाने वाले होते हैं। यही नहीं कुछ वीडियो यह भी दिखाते हैं कि कुछ वन्य प्राणियों में भी मानवता और संवेदनशीलता होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है।

हाथी को जंगल के सबसे बड़े प्राणियों में शुमार किया जा सकता है। यह जितना बड़े डीलडौल वाला प्राणी होता है, उतना ही समझदार और दयालु भी होता है। उसका यही दया भाव इस वीडियो में नजर आ रहा है। यही कारण है कि उसकी समझदारी और दयालुता की खूब प्रशंसा भी हो रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकार की तलाश में भटक रहे 3 शेरों के एक झुंड की तलाश पूरी हो गई है। उन्होंने एक भैंसे पर हमला कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अब वे उसे गिराकर और बेजान कर बस अपनी पार्टी शुरू करने ही वाले हैं।

यह भैंसा उनसे रहम की भीख मांग रहा है पर शेर तो आखिर शेर है… वे कैसे उस पर रहम कर सकते हैं। उन्हें तो अपना पेट भरना था, लिहाजा उनकी कोशिश जारी है। इसी बीच भटकते हुए वहां एक हाथी पहुंचता है। वह तुरंत ही पूरी स्थिति और भैंसे की हालत भांप जाता है। ऐसे में हाथी उसे बचाने का निर्णय कर लेता है।

इसके बाद हाथी जोरदार तरीके से चिंघाड़ता है। उसकी चिंघाड़ सुनते ही एक शेर वहां से निकल लेता है। हालांकि दूसरा शेर भैंसे पर चढ़ा हुआ है और अपनी कोशिशों में लगा है। उसके साथ एक और शेर भी मौजूद है। इस पर हाथी दोबारा चिंघाड़ता है और ऐसा शो करता है कि वह शेरों पर हमला करने ही वाला है।

उसका यह तरीका काम करता है और यह दोनों शेर भी डर कर भैंसे को छोड़ कर वहां से भाग जाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildtrails.in एकाउंट से शेयर किया गया है। इसे खासा पसंद करने के साथ ही हाथी के इस अंदाज पर मस्त कमेंट्स भी आ रहे हैं।

यहां देखें हाथी की रहमदिली का यह वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button