बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Accident: बरेठा घाट में बस को पीछे से मारी कंटेनर ने टक्कर, दो यात्री हुए घायल
बैतूल जिले में नेशनल हाइवे 69 (NH 69) के बरेठा घाट पर आज दोपहर लगभग दोपहर 12 बरेठा घाट में मंदिर के पास मोड़ पर कंटेनर ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए हैं। वहीं बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान बस में करीब 2 दर्जन सवारी बैठी थी।

बस में सफर कर रहे यात्री श्यामराव महारे ने बताया कि मैं बीच में बैठा था। बस बरेठा घाट मंदिर के पास मोड़ पर थी कि इसी बीच पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। दूसरे घायल यात्री सनावर आलम को बाए पैर और दाई आंख पर चोट आई है। दोनों यात्रियों को दूसरी बस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।



