Betul News: हद है… दो शादीशुदा बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, जगहंसाई और बदनामी से व्यथित पति ने पीया जहर

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
प्यार-मोहब्बत जैसी बातें एक उम्र तक और किसी बंधन में बंधने से पहले तक ही ठीक कहे जा सकते हैं। इन सीमाओं को लांघ कर होने वाला प्यार न केवल जगहंसाई करवाता है बल्कि पूरे परिवार को बदनामी के आगोश में धकेल देता है। कई बार ऐसे कदम परिवार के किसी सदस्य को हमेशा के लिए खो देते हैं। वहीं कई बार परिवार भी तहस-नहस हो जाता है।
बैतूल जिले (Betul) के रानीपुर थाना क्षेत्र (Ranipur Police Station) के एक गांव में भी कुछ ऐसे ही हालात निर्मित हुए। यहां जुआड़ी गांव में एक अधेड़ महिला जिसके दो बच्चे भी हैं और उनकी शादी भी हो चुकी है, अपने पति और परिवार को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। इससे समाज में हो रही बदनामी और जगहंसाई के चलते महिला के पति ने जान देने का प्रयास किया। उसे पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल (Ghoradongri Hospital) में भर्ती कराया है।
- Also Read: महज 60 हजार जमा कर घर ले आए Maruti Eeco 7 Seater, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कमाल का माइलेज
रानीपुर थाना की 100 डायल के मनोज डोंगरे और भरत रैकवार ने बताया कि जुआड़ी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी पत्नी, उसके प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके कारण मानसिक रूप से वह परेशान था।
समाज और गांव में उसकी और परिवार की बदनामी हो रही है। वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचा है। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हमारी शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं, दोनों की शादी भी हो गई है। इधर घोड़ाडोंगरी अस्पताल द्वारा इस मामले की जानकारी घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।



