Flipkart BBD Sale : Flipkart पर सबसे बड़ा डिकाउंट, पहली बार इस कीमत पर मिल रहा Google Pixel 7a
Flipkart BBD Sale, Flipkart Big Billion Days Sale 2023, Flipkart Big Billion, Google Pixel 7a, Google Pixel 7A Price, Google Pixel 7A - Price

Flipkart BBD Sale : स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर जल्द ही शुरू होने वाला है Big Billion Days Sale। इस सेल में यूजर्स को लगभग सभी टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिलेगा।
यहां से आप Google Pixel 7a को भी अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ये हैंडसेट कई हजार के डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा। ये स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आता है।
Flipkart Big Billion Days Sale यूजर्स के लिए 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। सेल से पहले ही कई स्मार्टफोन के सेल प्राइस सामने आ चुके हैं।
इन्हीं स्मार्टफोन में से एक Google Pixel 7a भी है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की नई कीमत और डिटेल्स के बारे में…
Google Pixel 7a पर मिलेगा ऑफर
Google Pixel 7a को इस साल 11 मई को लॉन्च किया गया था। अब, Flipkart ने घोषणा की है कि Big Billion Days Sale के दौरान Pixel 7a पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा।
Google Pixel 7a का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस सेल में 43,999 रुपये के बजाय 31,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ध्यान दें कि इस सेल प्राइस में एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर शामिल हैं, जो फ्लिपकार्ट इस सेल के दौरान पेश करने वाला है।
- Also Read: Cement Ke Dam : सपनों का घर बनाना हुआ महंगा, आम आदमी की कमर टूटी, तेजी से बढ़ गए सीमेंट के भाव
किन खूबियों के साथ आता है Google Pixel
7a प्रोसेसर- Google Pixel 7a फोन को कंपनी ने Google Tensor G2 चिपसेट के साथ पेश किया है।
डिस्प्ले- Google Pixel 7a फोन को कंपनी ने 6।1 इंच के फुल HD+ OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है।
रैम और स्टोरेज- Google का यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
कैमरा- गूगल का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।
बैटरी- Google Pixel 7a फोन 4,385mAh बैटरी और वायरलैस चार्जिंग फीचर के साथ आता है।



