Himalaya ka Safar: खौफनाक नजारा! पहाड़ पर मौत को चकमा देकर झरने के बीच से निकलती बस, देखें हिमालय का रोमांचकारी सफर

Himalaya ka Safar: कई सैलानियों को नई नई जगह पर घूमना रोमांचकारी सफर करना काफी पसंद होता है इन्हीं में से एक हिमालय का सफर बेहद ही रोमांच से भरा होता है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मौजूद है। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं।
हिमालय की ऊंची ऊंची पहाड़ियों के बीच चुनौतियों का आनंद लेने वाले सैलानियों की बस का एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। वीडियो में बस को खतरनाक इलाके से नेविगेट करता हुआ दिखाया गया है। यह वीडियो हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस का चंबा से किला तक जाने वाले मार्ग का है। इसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
वीडियो को ट्रैवलिंग भारत यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है वीडियो में बस को खतरनाक इलाके से नेविगेट करते हुए दिखाया गया है इसमें एक झरना भी दिखाई दे रहा है जो शानदार दृश्य बना रहा है। यह मार्ग भारत के सबसे जोखिम भरे रास्तों में से एक है शिखर तक पहुंचने का रास्ता कठिन और पूरी तरह से कच्चा है बस को समुद्र तल से लगभग 4420 मीटर ऊंची पहाड़ी दर्रे सायला से होकर गुजरना होता है।
A thrilling ride from Chamba to Killar in a HRTC bus, Himachal Pradesh pic.twitter.com/JHw2JZR6tn
— Traveling Bharat (@TravelingBharat) November 4, 2022
वीडियो को शेयर करने के साथ ट्रैवलिंग भारत ने कैप्शन में लिखा है “हिमाचल प्रदेश के एचआरटीसी बस में चंबा से किलार तक की रोमांचकारी सवारी आप झरने प्रकृति की सुंदरता देख सकते हैं” यह वीडियो महज 51 सेकंड का है, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप हिल जाएंगे।
वीडियो पर सोशल मीडिया में जमकर कमेंट किए जा रहे हैं कुछ लोगों ने बस ड्राइवर की तारीफ की और ड्राइवर को सलाम लिखा।



