बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कमिश्नर और आईजी पहुंचे भीमपुर, भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के भीमपुर में शनिवार रात को हिंसक प्रदर्शन के बाद वहाँ भारी पुलिस बल तैनात है। पूरा भीमपुर छावनी में तब्दील हो गया है। वहां स्थिति तो रात में ही नियंत्रण में हो गई थी। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर और आईजी भी रात में भीमपुर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने 31 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 28 से 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

    अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया था। शाम तक धरना प्रदर्शन चला और अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटना को अंजाम दे दिया था। इससे स्थिति अचानक बिगड़ गई थी।
     
    उन्हें नियंत्रित करने पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने की कार्यवाही की। इसके बाद एडीएम श्यामेंद्र जायसवाल और एडिशनल एसपी नीरज सोनी भी भीमपुर पहुंच गए थे। करीब 2 घंटे तक चले उपद्रव के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस बीच एसपी सिमाला प्रसाद भी मौके पर पहुंचीं।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर माल सिंह और आईजी दीपिका सूरी भी रात में ही भीमपुर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

    एडिशनल एसपी नीरज सोनी के मुताबिक बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में 31 लोगों पर नामजद एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 28 से 30 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच चल रही है। वीडियोग्राफी के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button