Audi india ने पेश किया Audi Q7 का लिमिटेड एडिशन, 6 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Audi Q7 Limited Edition : आज ऑटो सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बाजार में सस्ती से सस्ती के साथ ही बेहद लग्जरी कारें भी मौजूद हैं। सस्ती कारें इतनी सस्ती हैं कि आम आदमी भी कार का शौक पूरा कर सकता है। वहीं दूसरी ओर इतनी महंगी कारें भी हैं कि जिनकी कीमत सुनकर ही लोग हैरत में पड़ जाएं। हालांकि यह जरूर है कि इन महंगी कारों में सेफ्टी और अन्य फीचर्स भी उतने ही शानदार होते हैं।
एक ऐसी ही प्रीमियर कार Audi India ने पेश की है। Audi india ने अपनी एसयूवी क्यू7 का लिमिटेड एडिशन ( Audi Q7 Limited Edition) लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फेस्टिव सीजन में इस कार कीसिर्फ 50 यूनिट ही बाजार में उतारेगी और इस एसयूवी की कीमत 88.08 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है।
कंपनी ने ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इस के अलावा इस एसयूवी को जो बात खास बनाती है वो है इसकी टॉप स्पीड और तेज रफ्तार। जिसके चलते रफ्तार के शौकीन लोगों को ये लग्जरी कार पसंद आ सकती है।

अगर आप भी प्रीमियम कारों को पसंद करते हैं तो यहां जाने इस ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन की कीमत के साथ इसके नए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन की कंप्लीट डिटेल।
हम पहले ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन में किए गए अपडेट की चर्चा कर लेते हैं। कंपनी ने इसमें बैरिक ब्राउन पेंट शेड का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ फ्रंट ग्रिल के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। जिसके चलते इस कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है।

Audi Q7 : इंजन और ट्रांसमिशन
ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन में 3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 340 पीएस की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। न्यू ऑडी क्यू7 लिमिटेड एडिशन की स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।

Audi Q7 Limited Edition : प्रमुख फीचर्स
कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन में मौजूदा मॉडल वाले फीचर्स को ही जारी रखा है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.1 का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 30 शेड वाली एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स को दिया गया है।
Audi Q7 Limited Edition : सेफ्टी फीचर्स
ऑडी ने इस 7 सीटर एसयूवी में 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डिपार्चर वॉर्निंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा कई दूसरे फीचर्स को दिया गया है। प्रीमियम कार सेगमेंट में इस ऑडी क्यू 7 लिमिटेड एडिशन का मुकाबला, मर्सिडीज बैंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और वोल्वो एक्ससी90 जैसी कारों के साथ होता है।
News & Image Source: https://www.jansatta.com/business/car-bike/audi-q7-limited-edition-suv-with-250-kmph-top-speed-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/2370667/



