बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

MLA’s sword fighting : जब हाथों में तलवार लेकर तेजी से चलाने लगे विधायक निलय डागा, देख कर हर कोई रह गया दंग; डागा हाउस पर महाराजा का ऐतिहासिक स्वागत

बैतूल (Betul update)। पिछले 10 दिनों से शहर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई थी। शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह प्रथम पूज्य गणेश भगवान का विसर्जन हुआ। बैतूल आयल लिमिटेड के महाराजा श्री गणेश की सवारी परिसर से धूम धाम से निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली श्री गणेश की सवारी की भव्यता देखते ही बन रही थी।

श्री गणेश के रथ के आगे-आगे भगवान भोले नाथ का रथ चल रहा था। शाम 7.30 बजे जैसे ही जुलूस डागा हाउस के सामने पहुंचा, जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बैतूल विधायक निलय डागा, डागा फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा समेत कम्पनी के आला अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन किया।

इसके पश्चात जुलूस के साथ चल रहे अखाड़े के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। किसी ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया तो किसी ने लाठी में अपने हुनर दिखाए। यह सब देखकर विधायक निलय डागा भी अपने आप को रोक नहीं पाए उन्होंने भी हाथ मे तलवार लेकर अपना हुनर दिखाया। ततपश्चात श्री गणेशजी की सवारी आगे रवाना हुई। देखें विधायक श्री डागा की तलवारबाजी का वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button