बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रस्सियों से पांव बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरे थे पिकअप में 10 गोवंश, RHS ने बचाई जान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले में गोवंश तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही एक मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने सूचना के आधार पर गौवंश से भरी पिकअप को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पिकअप में ठूंस-ठूंस कर 10 बैल भरे थे। जिन्हें महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

    राष्ट्रीय हिन्दू सेना के विभाग उपाध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप क्रमांक HM-28/BB-1969 से मुलताई क्षेत्र के गांव बिरूल बाजार से गोवंश को भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पिसाटा, राय अमला के पास कार्यकताओं द्वारा घेराबंदी की गई। इसके बावजूद गाड़ी वहां से भागने में सफल हो गई। इसके बाद वायगाव में दिलीप साहू के सहयोग से गाड़ी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।

    मासोद प्रखंड गोरक्षा प्रमुख दिलीप साहू ने बताया कि गोवंश से भरी गाड़ी में 2 आरोपी बैठे थे। जो हमें देख फरार हो गए हैं। पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंस कर 10 बड़े-बड़े बैल भरे हुए थे। गोवंश के पैरों को रस्सियों से बांधा हुआ था। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष राहुल साहू ने बताया कि गोवंश का चेकअप करवा कर गोशाला के सुपुर्द कर दिया है। गोवंश से भरी गाड़ी को मासोद चौकी में पुलिस के हवाले कर दी गई है।

    विभाग उपाध्यक्ष मनीष मालवीय ने बताया कि बैतूल जिले में गोवंश की तस्करी होना अब आम बात हो गई है। आएं दिन कहीं न कहीं से गोवंश तस्करी होने की सूचना मिल रही है और तस्करों के बैतूल में होंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

    गोवंश से भरे वाहन को पकड़ने में प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश दीपक मालवीय, प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल डोंगरे, नगर उपाध्यक्ष पवन नानकर, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, सुरेन्द्र सोनी, मुकेश ठाकुर, राहुल साहू, गंगाधर साहू, अगत राठौर, मरदेशी साहू आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button