बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Dulhan ka dance : अपनी ही शादी में इस कदर नाची-झूमी दुल्हन कि बाराती भी रह गए पीछे, नजारा देख कर लोग रह गए दंग

bride dance : यूं तो शादी का मौका ही खुशी के साथ नाचने-झूमने और जश्र मनाने का होता है। बारात निकलते ही दूल्हे के दोस्त और अन्य परिजन डीजे और बैंड बाजे पर डांस करने लगते हैं। इस बीच यदि दूल्हा भी थोड़ा थिरक लें तो वह सभी के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। हालांकि दुल्हनों को ऐसे मौके पर डांस करते या झूमते-नाचते कम ही देखा गया है। दुल्हन की सहेलियां और रिश्तेदार महिलाएं-युवतियां जरुर थोड़ा-बहुत डांस कर लेती हैं। लेकिन, क्या आप यकीन करेंगे कि एक दुल्हन अपनी ही शादी में इतना नाची-झूमी कि बाराती भी पीछे रह गए।

पढ़कर भले ही आपको एकबारगी भरोसा न हो, पर बुरहानपुर में हुई एक शादी में ऐसा ही नजारा देखा गया। बग्गी पर सवार दुल्हन ने काला चश्मा लगाकर इस कदर डांस किया कि लोग हैरत में पड़ गए। डांस करती दुल्हन के वायरल हो रहे वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि दुल्हन ने जितना डांस किया, उतना तो बारातियों ने भी नहीं किया।

सभी के आकर्षण का केंद्र बनी यह दुल्हन है बुरहानपुर की दीपा लखवानी। दरअसल, दुल्हन की बारात निकालने की शुरूआत उन्हीं के परिवार से हुई थी। अपनी शादी के लिए दीपा ने पूरे परिवार से प्रॉमिस लिया था कि शादी में कोई भी रोएगा नहीं। खुशी के इस मौके पर सभी मिलकर खूब जश्र मनाएगे। उसी के अनुरूप यह आयोजन हुआ। दीपा की शादी उल्लासनगर मुंबई के कुणाल बम्भानी के साथ हुई।

यह भी पढ़ें… bride on horse : देखा नहीं होगा आपने दुल्हन की एंट्री का ऐसा अंदाज, दूल्हा ही नहीं सभी बाराती भी पड़ गए हैरत में

दीपा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सभी माता-पिता बेटा-बेटी में समानता का भाव रखे। बेटी की इच्छा के अनुरूप ही उसकी शादी करें। मेरे परिवार ने मेरी शादी मेरी इच्छा के अनुसार की है। इसलिए मैं काफी खुश हूं और अपनी शादी को पूरा एंजॉय कर रही हूं। लड़की की बारात निकालने की परंपरा हमारे ही परिवार से शुरू हुई थी। अब अधिकांश परिवार इस तरह बारात निकालते हैं।

यह भी पढ़ें… Unique style of bride’s entry : दुल्हन ने ऐसे अनूठे अंदाज में ली मंडप में एंट्री कि बाराती ही नहीं घराती भी रह गए दंग, आप भी देखें दुल्हन का यह जबरदस्त अंदाज….

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button