Betul Big Accident : दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, बालक समेत तीन की हालत गंभीर
Betul Big Accident: Two motorcycles collide, two dead, condition of three including a child critical

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Betul Big Accident : बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में ग्राम सिपावा से भैंसादण्ड रोड पर गुरुवार को दो मोटर साइकिलों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं दूसरे ने बैतूल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बैतूल रेफर किया गया है। (Betul Big Accident)

बताया जा रहा है कि सिपावा निवासी भूषण पिता अजाबराव बारंगे (54 साल) अपनी पत्नी ममता और 15 साल के बच्चे सुरेंद्र के साथ भैंसादण्ड स्थित खेत जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सिपावा शिव मंदिर के पास रामजी पिता रवि नानकवादी (30 साल) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। (Betul Big Accident)
टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ममता और सुरेंद्र और हरीश (15 साल) बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में रामजी को भी गंभीर चोट आई है। (Betul Big Accident)
- Read Also : Dhaan-Jvaar kharidi 2023 : इस दिन से शुरू होगी धान और ज्वार की सरकारी खरीदी, खत्म होगा किसानों का इंतजार
तीनों को मुलताई की सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाइए यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। बैतूल पहुंचने पर रामजी की भी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। (Betul Big Accident)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



