बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पैदल जा रही वृद्धा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के थाना चिचोली अंतर्गत ग्राम वीरपुर में बस स्टैंड पर पैदल चल रही महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

    घटना की जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही 108 मौके पर पहुंची और घायल वृद्धा को चिचोली स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।

    गंभीर अवस्था होने पर 108 की मदद से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल वृद्धा को बैतूल लाया जा रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button