यूथ अपडेट

Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी

Success Story : पी.पी रेड्डी (PP Reddy) आज देश के 54वें सबसे अमीर आदमी हैं. फोर्ब्‍स ने उनकी कुल संपत्ति 37,300 करोड़ (PP Reddy Net Worth) रुपये आंकी है. 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार यह बिजनेस टाइकून इंजीनियरिंग और निर्माण उद्योग में सबसे अमीर व्यक्ति हैं और रेड्डी ने पिछले एक साल में अपनी संपत्ति में 24,700 करोड़ रुपये जोड़े हैं. अगर आप यह सोच रहे हैं कि पी पिची रेड्डी को बिजनेस विरासत में मिला था, तो आप गलत सोच रहे हैं. रेड्डी का जन्‍म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. वे अपने माता-पिता की पांचवी संतान हैं.

परिवार का दूर-दूर तक नहीं था बिजनेस से नाता पीपी रेड्डी से पहले उनके परिवार में किसी ने बिजनेस नहीं किया था। साल 1989 में रेड्डी ने अपने बूते एक बड़ी छलांग लगाई। सिर्फ दो कर्मचारियों के साथ उन्‍होंने मेघा इंजीनियरिंग एंटरप्राइजेज की नींव रखी। पिछले 34 साल में उनकी कंपनी ने आसमान की ऊंचाइयां छुई हैं। इसके कारण पीपी रेड्डी अब देश के सबसे अमीर बिजनेस टाइकून में गिने जाते हैं। 13 फरवरी, 2024 तक मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (MEIL) की मार्केट वैल्‍यू 67,500 करोड़ रुपये थी। इसने 2023 में 22.1% ग्रोथ दर्ज की।

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं पीपी रेड्डी

Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी
Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी

पीपी रेड्डी का जन्म 1953 में तेलंगाना के एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 1976 में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्‍होंने एक कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। 1989 में उन्होंने एमईआईएल की स्थापना की। कंपनी ने तब से तेजी से विकास किया है। अब यह भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनियों में से एक बन गई है।

कहां से की शुरुआत?

Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी
Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी

छोटे पाइपों से शुरुआत करते हुए कंपनी ने धीरे-धीरे अपने दायरे का विस्तार किया। भारत की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना जैसे प्रोजेक्‍टों को शुरू किया। सड़कों, बांधों और प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क के निर्माण के अलावा कंपनी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में एक प्रमुख प्‍लेयर बन गई है।

रहते हैं डायमंड हाउस में

Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी
Success Story : किसान के बेटे ने एक आइडिया से खड़ी कर दी अरबों की संपत्ति, डायमंड हाउस में रहता है, जानें सफलता की कहानी

रेड्डी हैदराबाद में एक आलीशान घर में रहते हैं. इसे डायमंड हाउस के नाम से पुकारा जाता है. यह चमकदार हीरे की तरह दिखता है. इसी वजह से इसे लोग डायमंड हाउस कहते हैं. रेड्डी के पास अपना निजी गोल्फ कोर्स भी है.

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button