बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident on NH : नेशनल हाइवे पर खाई में गिरा टैंकर, ड्राइवर की मौत, रात 11 बजे की घटना, कटर से केबिन काटकर निकाला शव

बैतूल। बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे (NH) पर गढ़ा गांव के पास बीती रात एक टैंकर गहरी खाई में गिर गया। इससे टैंकर चालक की मौत हो गई। ड्राइवर केबिन में बुरी तरह से फंस गया था। जिसका शव केबिन को कटर से काटकर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी का एक टैंकर पानी भर कर जा रहा था। तभी स्टोन क्रेशर के पास ढाबे के सामने अनियंत्रित होकर खाई में घुस गया। सूत्रों के अनुसार डंपर इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ कि उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था।

Accident : बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर पलटा ट्रक, दो घंटे तक लगा रहा जाम, फिर खेत से रास्ता बनाकर निकाले वाहन

टैंकर चला रहा ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। केबिन को काटकर ड्राइवर के शव को निकाला गया। बताया जाता है कि ड्राइवर भोपाल क्षेत्र का रहने वाला है। उल्लेखनीय है कि इस हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं।

Accidental death : घर लौट रहे थे दो बाइक सवार, हाइवे पर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button