बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Ojha gets bail : सवा करोड़ के गबन मामले में क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को मिली जमानत, पुलिस ने किया था कोर्ट में पेश

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम जौलखेड़ा में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में पदस्थ तत्कालीन सहायक प्रबंधक विनय कुमार ओझा को मुलताई कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पहले जेल भिजे जाने के आदेश दिए गए। इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन पर सुनवाई की गई। आवेदन को स्वीकार कर उन्हें जमानत दे दी गई है। उन पर सवा करोड़ के गबन मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। ओझा, भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता हैं।

वर्ष 2014 में बैंक आफ महाराष्ट्र में सवा करोड़ के गबन के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विनय कुमार ओझा आठ साल से फरार थे। कल गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। देखें वीडियो… 👇

मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि 2014 में गबन का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 10 आरोपी बनाए गए थे। इनमें से 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। दो आरोपियों को पृथक किया जा चुका था। वहीं एक आरोपी की मौत हो गई थी। केवल एक आरोपी विनय कुमार ओझा की गिरफ्तारी शेष थी। देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें… Naman Ojha : क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा बैतूल में गिरफ्तार, बैंक में सवा करोड़ के गबन का है मामला

पुलिस ने सोमवार को गबन के आरोप में सहायक प्रबंधक रहे विनय कुमार ओझा को गिरफ्तार किया है। विनय कुमार ओझा को सह आरोपी बनाया गया था। उस समय वे सहायक प्रबंधक थे। इनकी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके राशि निकाली गई थी। जिससे इन्हें आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें… MP State Karate Championship : भोपाल में छाए बैतूल के नौनिहाल : 21 गोल्ड, 7 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button