बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खदान में डकैती: फरार चल रहे 3 बदमाश धराए

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के पाथाखेड़ा में 26 दिसंबर को तवा-1 खदान (tawa-1 mines) में डकैती (Robbery) डालने वाले 3 और आरोपियों को पुलिस (police) ने गिरफ्तार किया है। पाथाखेड़ा पुलिस ने घटना दिनांक को मौके से ही 6 आरोपियों को पकड़ लिया था। फरार आरोपियों की लगातार तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी।

    यह भी पढ़ें… खदान में फिर घुसे हथियारबंद डकैत, इस बार मौके पर ही धरे गए

    पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसमें चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी, एएसआई हुसैन, आरक्षक रमेश, गजानंद, आशीष सिंह, सैनिक विनोद को शामिल किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम जाजबोडी से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सोनू पिता नंदू उईके जाजबोडी, अनिल उर्फ दादू पिता पन्नू बारसकर कोठीबुल्ला व एक अन्य अपचारी बालक शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें… एसपी ने माइंस चोरी मामले में किया आकस्मिक निरीक्षण

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button