बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Rape: भाभी के कमरे में घुस कर देवर ने किया दुष्कर्म: रिपोर्ट पर मामला दर्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में

बैतूल के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक देवर ने भाभी के साथ ही दुष्कर्म कर दिया। महिला ने गुरुवार को रानीपुर थाने में मामले की शिकायत की। जिस पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी देवर पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
रानीपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को देवर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने गुरुवार को मामले की शिकायत थाने में पहुंचकर की। महिला की शिकायत पर आरोपी देवर पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।



