Infinix Hot 30i : हंगामा मचाने आया सस्ता फोन! बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और लुक्स देख टूट पड़े लोग
Infinix Hot 30i: Cheap phone came to create ruckus! People broke down after seeing big battery, great camera and looks

Infinix Hot 30i : इंफिनिक्स कम बजट में बेहतरीन स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता है। भारत में इसके स्मार्टफोन सबसे सस्ते और दमदार फीचर्स वाले होते हैं। यदि आप कम बजट में बढ़िया फोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इंफिनिक्स ने अपना सुपर स्मार्टफोन जो कि सिर्फ ₹9000 से कम कीमत में मिलता है, उसे लॉन्च कर दिया है और इसकी आज पहली सेल भी लगी है। हम जिस फोन की बात कर रहे हैं उसका नाम है Infinix Hot 30i। इसकी पहली सेल आज दोपहर 12:00 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई, देखते ही देखते लोगों ने इस फोन का स्टॉक ही खत्म कर दिया। इस फोन की कीमत स्पेशल लॉन्च प्राइज़ के तहत 8,999 रुपये रखी गई है, जो कि इस डील को और भी आकर्षक बनाते हैं।
50 MP डुअल कैमरा है 16जीबी की मिलती है पावर
इंफिनिक्स के इस फोन की बात करें तो इस फोन में हमें 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा मिलता है, साथ ही 16 जीबी रैम तक मिलती है। लॉन्चिंग से पहले टीज़र में कंपनी ने इसे ‘हंगामा मचाने वाला फोन’ के साथ एड्रेस किया था। आइए जानते हैं कैसे हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस…
मिलेंगे इतने सारे फीचर्स
बात करें फीचर्स की तो Infinix Hot 30i में 6.6 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन का डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसे 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने के लिए रेट किया गया है।
1TB तक बढ़ा सकते स्टोरेज
Infinix Hot 30i एंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। कंपनी का लेटेस्ट फोन ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक हीलियो G37 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम के साथ पेश किया गया है। Infinix Hot 30i में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- Also Read : Smartphone under 15K: कम बजट में लेना हैं सबसे बढिया र्स्माटफोन तो Samsung से लेकर OPPO तक रे रहें विकल्प
AI-डेडिकेटेड है सबसे खास
इंफिनिक्स Hot 30i के कैमरे की बात करें तो इसमें हमें AI-डेडिकेटेड डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है और फ्रंट पैनल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा और सेल्फी सेंसर दोनों के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है।
- Also Read : 3,889 रुपये में मिल रहा 39,999 रुपये वाला Vivo V27 Pro 5G, हाथ से न जानें दे ये खास मौका
आते हैं सभी सेंसर
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, ओटीजी और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि लो बजट होने के कारण इसमें 5G फीचर नहीं दिया गया है। फिर भी यह फोन एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। जो इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं।
- Also Read : Lava Blaze 5G Sale: दमदार बैटरी और कैमरे वाला यह स्मार्टफोन छुड़ा रहा Samsung, Redmi के पसीने, कीमत बस इतनी
बड़ी बैटरी लॉन्ग लाइफ
पावर के लिए Infinix के Infinix Hot 30i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।



