बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बेलगाम कार ने मारी टक्कर, हाइवे पर बिजली कर्मी की मौत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शनिवार की शाम नेशनल हाईवे 69 पर अज्ञात कार की टक्कर से बिजली कंपनी में पदस्थ एक कर्मचारी की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    मृत कर्मचारी के भतीजे राजकुमार खवसे ने बताया कि उनके चाचा ओजूलाल खवसे (55) बिजली कंपनी के पाढर स्थित वितरण केंद्र में क्लर्क के पद पर पदस्थ थे। ड्यूटी के बाद शाम को वे अपने घर बैतूल लौट रहे थे। इसी बीच पाढर के नजदीक पुलिया के पास एक अज्ञात कार चालक द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई।

    उन्हें उपचार के लिए पाढर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाढर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button