बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह अब 17 अप्रैल को

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति भारत का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह 13 फरवरी 2022 को मां कामाख्या देवी मंदिर प्रांगण, डहुआ में होना तय किया गया था। इसे कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन हेतु बढ़ाकर रविवार 17 अप्रैल 2022 कर दिया गया है।

    आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा, मुलताई तहसील में होने वाली चुट्टी और नागदेव पूजा का ध्यान रखते हुए कृष्ण पक्ष (अंधियारी) की तिथि रविवार 17 अप्रैल रखी गई है।

    इस समय तक रबी की फसल की कटाई और दावन से भी किसान निवृत्त हो सकेंगे। इस तरह अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सबकी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

    आयोजन की प्रकृति, गरिमा और महत्ता को ध्यान में रखते हुए समाज की जनसहभागिता सुनिश्चित करने और उनकी भावनाओं का सम्मान करने की दृष्टि से आयोजन तिथि आगे बढ़ाया जाना आवश्यक हो गया था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button