बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगतस्वास्थ्य अपडेट

PG Diploma : बैतूल की ज्योति का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कम्युनिटी हेल्थ के लिए चयन, एमपी से केवल 22 वर्कर हुईं चयनित

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल के छोटे से आदिवासी बहुल ग्राम सिमोरी (भीमपुर) में पदस्थ एएनएम (ANM) ज्योति चौकीकर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ज्योति का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ट्रेनिंग एंड रिसर्च मुम्बई के लिए हुआ है। वहां वे कम्युनिटी हेल्थ (community health) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PG Diploma) करेंगी।

यह डिप्लोमा एक वर्ष की अवधि का है। यह कोर्स करने के लिए बैतूल जिले के अलावा पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आवेदन राज्य स्तर पर पहुंचे थे। जिसमें से चयन समिति ने 22 हेल्थ वर्कर्स का चयन किया है। बैतूल जिले से चयनित होने वाली ज्योति एक मात्र वर्कर है। उनका चयन होने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, ईस्ट मित्रों एवं परिवार के लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें… PhD Award : डॉ. पुष्पा बरडे ने हासिल की पीएचडी उपाधि, श्रीलाल शुक्ल के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ पर किया शोध

उल्लेखनीय है कि यह डिप्लोमा हासिल करने के बाद ट्रेनर या बीपीएम के रूप में संबंधित कर्मचारी को पदस्थ किया जाता है। वर्तमान में वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूनालोहमा के अंतर्गत सिमोरी ग्राम में एएनएम के रूप में पदस्थ हैं।

यह भी पढ़ें… IAS Success Story: 10वीं और 12वीं में फेल होने के बाद भी अंजू शर्मा पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानें अंजू ने कैसे पाई यह उपलब्धि

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button