मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए आधी तनख्‍वाह देने का फैसला दिया……

Funny Jokes: After divorce, the judge decided to give half the salary for maintenance...

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

एक आदमी होशयारी झाड़ रहा था
‘लोहा लोहे को’ काटता है
और
‘हीरा हीरे को’
तभी पीछे से आकर…
एक कुत्‍ते ने उसे काट लिया!

पहला लड़का (फोन पर)- हेल्‍लो भाई एक काम था
दूसरा लड़का- मस्‍त हू भाई, तू बता?
पहला लड़का- भाई एक काम था।
दूसरा लड़का- हां तो कर ले, बाद में बात करेंगे… बाय

zomato डिलेवरी वाला लड़का SBI बैंक गया!
कर्मचारी- अभी लंच टाइम है, बाद में आना
डिलेवरी बॉय- तेरे खाने का ही आर्डर लाया हूँ
भूतनी के…

तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए
आधी तनख्‍वाह देने का फैसला दिया
तो पति लोटपोट हो के हँसने लगा!
जज ने कहा- इसने इतना खुश होने वाली
क्‍या बात है?
पति- पहले पूरी रख लेती थी!

पत्‍नी- आप रोज आंवला जूस पिया करिए,
खून साफ होता है
पति- खून जैसा है वैसा ही पी लिया करो
अब उसमे भी नखरे

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button