बैतूल अपडेट

Betul Chori News : आबकारी कार्यालय से जब्त शराब चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, साड़ी सरोवर में भी लगाई थी सेंध

Betul Chori News: 3 accused arrested for stealing liquor seized from excise office, police revealed, had also made a dent in Sari Sarovar

Betul Chori News : आबकारी कार्यालय से जब्त शराब चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, साड़ी सरोवर में भी लगाई थी सेंधBetul Chori News : गंज थाना क्षेत्र में स्थित आबकारी कार्यालय के मालखाने का ताला तोड़कर जब्त अंग्रेजी शराब की 10 पेटी चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों द्वारा गंज थाना क्षेत्र में ही साड़ी सरोवर दुकान से 25000 की चोरी की गई थी। आज गंज पुलिस ने चोरी का खुलासा कर किया है। पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एसपी नीरज सोनी एवं एसडीओपी सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में आबकारी कार्यालय से चोरी की गई शराब ऑर्गन दुकान से चोरी किए गए रुपयों के मामले की जांच की गई।

पुलिस ने जारी किए प्रेस नोट में बताया कि 7 मई 2023 को फरियादी संतोष तोमर पिता खेमचंद तोमर 47 निवासी ग्रीन सीटी गंज बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट किया कि दिनांक 6 मई 2023 की रात्रि उसकी राधाकृष्ण मंदिर के पास की दुकान साड़ी सरोवर में रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान में घुस कर दुकान के लॉकर से करीब 25000 रुपये चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में धारा 457, 380 का केस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

इसके बाद 20 मई 2023 को लोहिया वार्ड स्थित आबकारी कार्यालय के जप्ती मालखाने का ताला तोड़ कर करीब 10 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी की गई। इसकी शिकायत आबकारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार देवांगन आबकारी वृत बैतूल ने गंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 457, 380 का केस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

कम कीमत में आरोपी बेच रहा था शराब

चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नंदलाल धुर्वे निवासी ओझाढाना नाम का व्यक्ति कुछ लोगों को अंग्रेजी शराब कम कीमत में बेच रहा है और आबकारी विभाग में हुई चोरी के बाद से छुपा हुआ हैं। उक्त सूचना पर आज 28 मई को उप निरीक्षक रवि शाक्य एवं स्टाफ के द्वारा संदेही नंदलाल धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नंदलाल द्वारा आबकारी कार्यालय में चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि मोहल्ले के धनराज उर्फ रम्पट एवं वासुदेव उर्फ कालिया की मदद लेकर आबकारी कार्यालय की दीवार कूद कर कमरे का ताला तोड़ कर करीब 10-11 पेटी शराब चोरी की थी एवं बताया कि कुछ दिन पहले भी गंज की एक कपड़े की दुकान में घूस कर पैसों की चोरी की थी।

प्रकरण में आरोपी नंदलाल के कब्जे से चोरी की अंग्रेजी शराब 07 पेटी में भरी करीब 53.00 लीटर विधिवत जप्त की गयी एवं आरोपी नंदलाल धुर्वे पिता नंदू धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज बैतूल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी वासुदेव अहाके उर्फ कालिया पिता गुलाब अहाके उम्र 28 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज बैतूल जिला बैतूल धनराज धुर्वे उर्फ रम्पट पिता चम्पा लाल धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज बैतूल जिला बैतूल को गिरफ्तार कर चोरी की अंग्रेजी शराब की 1-1 पेटी जप्त की गयी। आरोपी नंदलाल से साड़ी सरोवर दुकान में चोरी के 570/- रुपये जप्त किए गये एवं बाकी के पैसे खर्च करना बताया हैं। प्रकरण में आरोपियों के पास अवैध शराब पाये जाने पर प्रकरण में धारा 34(1), 34 (2) आबकारी अधिनियम बड़ा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक एबी मर्सकोले, उप निरीक्षक रवि शाक्य, सहायक उप निरीक्षक उमेश बिल्लारे, सहायक उप निरीक्षक मेघराज लोहिया, प्रधान आरक्षक संदीप इमना, आरक्षक नितीन चौहान, आरक्षक गजानंद वाड़िवा, आरक्षक दुर्गेश चौरे, सैनिक जयपाल की विशेष भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button