Honeytrap Case MP: मध्यप्रदेश में हनीट्रैप से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऐसे मामले अब उजागर हो रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के धार जिले के बदनावर में एक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है।
दरअसल, पिछले दिनों धार जिले में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति से मारपीट किए जाने और ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की तो यह पूरा मामला हनीट्रैप का निकला। इसमें यह हकीकत सामने आई कि एक महिला के जरिए आरोपियों ने पहले तो एक व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसका न्यूड वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख से अधिक की वसूली की।

इतनी राशि दे चुका था पीड़ित (Honeytrap Case MP)
इस मामले में लोक लाज के डर से डरे सहमे व्यक्ति ने आरोपियों को 1 लाख, 58 हजार रुपये की राशि दे भी दी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए। इसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सका।

इन लोगों को किया गिरफ्तार (Honeytrap Case MP)
इस मामले में बदनावर पुलिस ने 3 पुरूषों और 1 महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तम बैरागी, कमल सियाल, भैयाजी पटेल और एक महिला आरोपी है। यह निचलावास, बदनावर निवासी है। मास्टरमाइंड प्रदुम्य उर्फ रॉकी है जो कि फरार है। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दी यह जानकारी (Honeytrap Case MP)
बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को नग्र कर मारपीट करते हुए और पैसा मांगते हुए दिखाई दिए थे। इस पर संज्ञान लेते हुए बदनावर थाने में मारपीट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पतासाजी कर महिला और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। (Honeytrap Case MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com