बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक और हादसा, एक और मौत : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, दंपती गंभीर

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के खेड़लीबाजार-मुलताई मार्ग से जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां 3 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाबरबोह निवासी साहेबराव डोंगरे नागपुर में रहकर जॉब करता है। साहेबराव अपनी पत्नी पूनम डोंगरे (30) और पुत्र अभि डोंगरे (3) के साथ रिश्तेदारी में ग्राम पारडसिंगा आया था। सोमवार शाम में साहेबराव (32) पत्नी और पुत्र को लेकर बाइक से ग्राम बाबरबोह जा रहा था। इस दौरान मार्ग पर खेड़लीबाजार की ओर से तेज गति से आ रही कार के चालक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

Accident Update: कारों की टक्कर में मृतक है मंडला जिले का निवासी, साले के साथ परिवार सहित जा रहा था छिंदवाड़ा

कार की टक्कर से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अभि की मौत हो गई। पूनम के सिर में और साहेबराव के पैर में गंभीर चोट आने पर इलाज कर रेफर कर दिया है। परिजन दोनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए नागपुर लेकर गए हैं।

भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो मासूम बच्चों सहित 4 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल, देवकाम से वापस लौट रहे थे ग्रामीण

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button