बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
पीएम आवास फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी अमरलाल नागले इंदौर से गिरफ्तार

आठनेर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। लगभग 3 महीने के अंतराल के बाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजोला के पीएम आवास फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी अमरलाल नागले (पंचायत समन्वयक अधिकारी) को इंदौर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एक और मुख्य आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण गायकवाड़ अभी भी फरार है।
उक्त विषय में पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले ने बताया कि लगातार फरार चल रहे समन्वयक अधिकारी अमरलाल नागले को इंदौर से गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी अभिरक्षा में रखा है।
ज्ञात हो कि ब्लाक की ग्राम पंचायत राजोला में पीएम आवास फर्जीवाड़ा में 12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में 420 की धारा के तहत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।



